{"_id":"5a21ca5d4f1c1bd1408ba640","slug":"91512163933-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चार साल में मिलेगी एफडीडीआई की डिग्री, एडमिशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चार साल में मिलेगी एफडीडीआई की डिग्री, एडमिशन शुरू
Updated Sat, 02 Dec 2017 03:02 AM IST
विज्ञापन
अब चार साल में मिलेगी एफडीडीआई की डिग्री, एडमीशन शुरू
- डिग्री विवाद हुआ खत्म, पहली बार संस्थान खुद दे सकेगा अपनी डिग्री
- एडमिशन प्रक्रिया में भी किया बदलाव, इस बार ऑनलाइन होंगे आवेदन
- 2018-19 के लिए दो अप्रैल तक किए जा सकते हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एफडीडीआई (फुटवियर डिजाइन एंड डवलपमेंट इंस्टीट्यूट) में एडमीशन का सपना संजोए बैठे विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। डिग्री विवाद का समाधान होने के बाद अब संस्थान ने सत्र 2018-19 के लिए एडमीशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एडमीशन प्रक्रिया से लेकर सिलेबस तक इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। नए सत्र में एडमीशन लेने वाले विद्यार्थियों को अब तीन की बजाय चार साल में डिग्री मिलेगी।
दरअसल, एफडीडीआई की डिग्री को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यह स्पष्ट नहीं था कि उन्हें एफडीडीआई डिग्री देगा या फिर मेवाड़ यूनिवर्सिटी। लंबे विवादों के बाद एफडीडीआई को करीब दो माह पहले स्वायत्त संस्थान का दर्जा मिला है। यानी कि अब संस्थान अपने विद्यार्थियों को खुद डिग्री दे सकेगा उसे किसी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
डिग्री विवाद खत्म होने के बाद अब एफडीडीआई के सभी संस्थानों में सत्र 2018-19 के लिए एडमीशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। नए सत्र में आने वाले विद्यार्थियों के लिए खास बात यह रहेगी कि अब तक बैचलर ऑफ डिजाइन इन रिटेल मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ डिजाइन इन फुटवियर और बैचलर ऑफ डिजाइन इन फैशन समेत कई कोर्स तीन साल के होते थे, लेकिन नए सत्र से इन कोर्स के विद्यार्थियों को चार साल में डिग्री मिलेगी। इसके अलावा अभी तक संस्थान में ऑफलाइन आवेदन होते थे। आवेदन प्रक्रिया में भी बदलाव करते हुए इस बार ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं, जो 28 नवंबर से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि दो अप्रैल 2018 रखी गई है। इस अवधि तक कोई भी विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
यह होगा एडमीशन का शेड्यूल
2018-19 के लिए दो अप्रैल तक आवेदन होंगे। 12 अप्रैल तक एडमीशन कार्ड जारी हो जाएंगे। इसके आद 27 से 29 अप्रैल तक एंट्रेंस एग्जाम होगा और 21 मई को एंट्रेंस एग्जाम का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। 12 से 17 जून तक काउंसिलिंग होगी। एक अगस्त से नया सत्र की क्लास शुरू हो जाएगी।
वर्जन
डिग्री विवाद का समाधान हो गया है। अब संस्थान अपनी खुद की डिग्री विद्यार्थियों को देगा। इसके लिए एडमीशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडमीशन प्रक्रिया को लेकर डिग्री में कुछ बदलाव किया गया है। वेबसाइट पर एडमीशन का प्रोस्पेक्टस डाल दिया गया है।
- अतुल अस्थाना, सेंटर इंचार्ज