फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   केंद्रीय मंत्री सांपला में

केंद्रीय मंत्री सांपला में

Sat, 25 Nov 2017 02:50 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:50 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सांपला में
फोटो सहित.........
विज्ञापन

मानुषी छिल्लर से प्रेरणा लें युवा : बीरेंद्र सिंह
: दुनिया के सामने करानी होगी मौजूदगी दर्ज
: बोले, छोटूराम ने पूरा जीवन कमेरे वर्ग के लिए लगा दिया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक,सांपला।
केंद्रीय ईस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह का कहना है कि प्रदेश के युवाओं को बेटी मानुषी छिल्लर से प्रेरणा लेनी चाहिए, जिन्होंने इसी जमीं से आगे बढ़कर पूरी दुनिया में देश व प्रदेश का नाम रोशन कर दिया। युवाओं को भी दुनिया के अंदर अपनी जगह बनानी चाहिए। वे सांपला स्थित छोटूराम संग्रहालय में दीनबंधु सर छोटूराम के जन्मदिवस पर आयोजित हवन यज्ञ के दौरान मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने मिस वर्ल्ड चुनी गई मानुषी छिल्लर का जिक्त्रस् करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियों ने सर छोटूराम के आदर्शों पर चलते हुए ही यह सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि खेती व सरकारी नौकरी से काम चलने वाला नहीं है इसलिए नौजवानों को मानुषी छिल्लर की तरह अन्य क्षेत्रों में भी पैर जमाने होंगे। इस संबंध में उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब के 25 प्रतिशत लोग विदेशों में अपना कामधंधा करते है और इसका परिणाम यह है कि इस राज्य में विदेशी मुद्रा काफी मात्रा में पहुंचती है। उन्होंने कहा कि सुंदरता व ताकत के मामले में प्रदेश का कोई मुकाबला नहीं है और दूसरे प्रदेशों ने भी इस बात को स्वीकार किया है, लेकिन आगे बढऩे के लिए नौजवानों को छोटूराम की उस बात पर चलना होगा, जिसमें उन्होंने किसानों, मजदूरों व कमेरे वर्ग को संबोंधित करते हुए कहा था कि ऐ भोले किसान तु बोलना ले सीख और दुश्मन को पहचान लें। उन्होंने कहा कि दीनबंधु सर छोटूराम की संग्रहालय में स्थापित की गई आदमकद प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री के हाथों करवाने के लिए वे कुछ माह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे और उन्होंने कहा था कि सर छोटूराम नेता नहीं बल्कि एक समाज सुधारक थे और उन्होंने कार्यक्रम में आने की सहमति भी जताई है। इस अवसर पर छोटूराम विचार मंच की चेयरपर्सन एवं उचाना की विधायक प्रेमलता, छोटूराम विचार मंच के अध्यक्ष चांद सिंह फौगाट, इस्पात मंत्री के ओएसडी सुधीर फौगाट, रोहतक एसडीएम अरविंद मल्हाण, सांपला एसडीएम तरूण पावरियां, तहसीलदार सुभाष चंद्र, ब्लॉक समिति के चेयरमैन संजय लाढौत, एनआरआई डॉ. योगेंद्र बल्हारा, स्वामी कृष्णपाल व स्वामी विजयपाल, ईश्वर शास्त्री, गढ़ी सरपंच संजय, खरावड़ सरपंच बिजेंद्र सिंह, राधेश्याम सैनी, विनोद भूषण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed