{"_id":"5a06136b4f1c1b71548bc1b6","slug":"91510347627-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर एक में बनेगा कम्यूनिटी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर एक में बनेगा कम्यूनिटी सेंटर
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित.......
सेक्टर 21 में बनेगा ट्रांसपोर्ट नगर, काठमंडी भी होगी शिफ्ट
- वार्ड 20 में मंत्री ने रखी कम्यूनिटी सेंटर की आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के सेक्टर नंबर 21 में ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाएगा, जिसके पास काठमंडी बनेगी। शुक्रवार को सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने 13 लाख की लागत से बन रहे कम्यूनिटी सेंटर का शिलान्यास करते हुए यह घोषणा की। कम्यूनिटी सेंटर डेढ़ साल में बनकर तैयार हो जाएगा।
मंत्री ग्रोवर ने बताया कि एरिया में कम्यूनिटी नहीं था, जिसकी वजह से सार्वजनिक आयोजनों के लिए लोगों को दूर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों की जरूरत को समझा और सेक्टर-21 में सामुदायिक केन्द्र बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। उन्होंने कहा कि सामुदायिक केन्द्र के निर्माण के लिए दो एकड़ भूमि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने दी है और इसका निर्माण नगर निगम रोहतक द्वारा करवाया जाएगा। इसी एरिया में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना होगी और काठमंडी को भी यहां शिफ्ट किया जाएगा। ग्रोवर ने कहा कि यह पूरा क्षेत्र एलिवेटिड रोड से जुड़ जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में और अधिक सुविधा मिलेगी। इस मौके पर स्वामी परमानंद, नगर निगम आयुक्त प्रदीप कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, एलपीएस बोसार्ड के एमडी राजेश जैन, डीटीपी केके वार्ष्णेय, पार्षद पति साहब सिंह और भाजपा नेता भी मौजूद रहे।