{"_id":"59a70f164f1c1bed278b482e","slug":"91504120598-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काल कर एटीएम नंबर और डिटेल पूछी, खाते से निकाल लिए पौने दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काल कर एटीएम नंबर और डिटेल पूछी, खाते से निकाल लिए पौने दो लाख रुपये
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काल कर एटीएम नंबर और डिटेल पूछी, खाते से निकाल लिए पौने दो लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया क्षेत्र के गांव अमादलपुर निवासी प्रहाद साहनी से मोबाइल पर फोन कर अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम नंबर और दूसरी डिटेल पूछ ली। बाद में उसके अकाउंट से पौने दो लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित व्यक्ति जब खाते से नकदी निकलवाने गया तो उसे इस बात का पता चला।
अमादलपुर निवासी प्रहाद साहनी ने बुड़िया पुलिस को बताया कि 22 जून को उसके मोबाइल पर 7366938817 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंककर्मी बताया। आरोपी ने कहा कि सभी खाते डिजिटल किए जा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें खाताधारकों के एटीएम नंबर की जरूरत है। इस दौरान आरोपी ने उसके एटीएम पर लिखा हुआ नंबर और पासवर्ड मांगा। वह आरोपी की बातों में आ गया और उसे अपने एटीएम का नंबर व पासवर्ड बता दिए। कुछ दिन बाद जब वह बैंक में नकदी निकलवाने गया तो उसने देखा कि उसके अकाउंट से एक लाख 75 हजार रुपये की नकदी गायब थी। उसने इसकी शिकायत बुड़िया पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को इकनॉमिक्स सेल में भेज दिया है।