फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मेले हमारी संस्कृति की पहचान : रामबिलास

मेले हमारी संस्कृति की पहचान : रामबिलास

Fri, 28 Jul 2017 12:31 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
मेले हमारी संस्कृति की पहचान : रामबिलास
मेले हमारी संस्कृति की पहचान : रामबिलास
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। तीज पर्व के अवसर पर बाबा रामफलनाथ आश्रम बलाना में बुधवार को मेला लगा। मेले में बतौर मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने शिरकत की। इस अवसर लोगों को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान हैं। मेले आपसी मेल मिलाप एवं भाईचारा के प्रतीक हैं। शिक्षा मंत्री ने आश्रम में चारदीवारी निर्माण के लिए 21 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। इसके अलावा ग्रामीणों की मांग पर सरकारी स्कूल को दसवीं से बढ़ा कर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाने की घोषणा भी की।
कुश्ती दंगल में विजेता खिलाड़ियों को शिक्षा मंत्री पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने कहा कि कि हरियाणा की खेल नीति का लाभ खेलों एवं खिलाड़ियों को मिला है जिसके दम पर प्रदेश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में मनुष्य को पूर्ण रूप से स्वस्थ एवं मजबूत रहने के लिए खेलों एवं योगाभ्यास पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

इसके बाद प्रो. रामबिलास शर्मा ने दोहान नदी के पास स्थित बुचियावाली आश्रम में आयोजित तीज मेले में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए। शिक्षा मंत्री ने इस मौके पर बुचियावाली आश्रम में 5 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम विक्रम आईएएस सहित अन्य अधिकारियों के अलावा बाबा भातीनाथ, बलाना के सरपंच रामोतार, शिक्षा मंत्री के भाई राजेन्द्र शर्मा, बिजेन्द्र गुर्जर, रामनिवास गुर्जर, शीशपाल गुर्जर, गोपी पंच, महाराज हरिनाथ, जयसिंह महाराज, सतीश रिवासा, प्रवीन सरपंच डुलाना, भंवर सिंह, अभय सिंह, निहाल सिंह, रामसिंह, पूर्व जिला पार्षद बीरेन्द्र सिंह, महिपाल पायगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed