{"_id":"59419ad64f1c1b64088b4742","slug":"91497471702-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने रेस्टोरेंट और कैफे में मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने रेस्टोरेंट और कैफे में मारे छापे
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग ने रेस्टोरेंट और कैफे में मारे छापे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। खाद्य पदार्थों में मिलावट करके सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई जारी है। विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और कैफे सहित अन्य जगहों पर जाकर पनीर और केले के सैंपल लिए। सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया गया। जांच टीम का नेतृत्व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. के.एल. मलिक ने किया। उन्होंने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. मलिक ने बताया कि सिविल सर्जन के निर्देशों पर टीम ने छापामारी कर जांच सैंपल भरे हैं। इसमें बाईपास पर मद्रास कैफे, द डिनर रेस्टोरेंट, पिंड ब्लूची से पनीर के सैंपल जांच के लिए भरे हैं। इसके साथ चमारिया रोड पर कृष्णा फ्रेश फ्रूट से कच्चे केलों के सैंपल जांच के लिए भरे गए हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया गया है। टीम में फूड सेफ्टी अधिकारी महावीर, लिपिक संजीव, सहायक राज मौजूद रहे।