{"_id":"6786bbde4f759f2ae3047447","slug":"9-complaints-reached-samadhan-camp-officials-started-settlement-action-rohtak-news-c-17-roh1020-581391-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: समाधान शिविर में पहुंचीं 9 शिकायतें, अधिकारियों ने शुरू की निपटारे की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: समाधान शिविर में पहुंचीं 9 शिकायतें, अधिकारियों ने शुरू की निपटारे की कार्रवाई
विज्ञापन
14सीटीके11- जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में लगाए गए समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों
समाधान शिविर में मंगलवार को नौ शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने इनके निपटारे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला विकास भवन स्थित डीआरडीए हॉल में अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार ने समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का यथाशीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए।
यहां उपमंडलाधीश आशीष कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल शिकायत सुनने के लिए उपस्थित रहे। सरकार की नई पहल के तहत एक छत के नीचे नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों का शिविर में निदान किया जा रहा है।
एडीसी ने कहा कि सुनारिया व डीएलएफ कॉलोनी में सीवर जाम से संबंधित शिकायतों के संदर्भ में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत सीवर साफ कराने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों से समाधान शिविर में प्राप्त हो रहीं शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निपटारा सुनिश्चित करने की भी अपील की। उपमंडलाधीश आशीष कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अरुण कुमार, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता गगन पांडे, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक विरेंद्र सिंह, जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह, भाजपा के प्रतिनिधि कुलविंद्र सिक्का, एडवोकेट अंकुश एवं एडवोकेट संदीप जांगड़ा समेत विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।