{"_id":"6748acaf718c90f51b0c7682","slug":"9-complaints-came-in-samadhan-camp-rohtak-news-c-17-roh1020-553342-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: समाधान शिविर में आईं 9 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: समाधान शिविर में आईं 9 शिकायतें
विज्ञापन
रोहतक। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की नौ शिकायतें आईं। सभी शिकायतों को उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने स्वयं सुना। उन्होंने अधिकारियों को शिविर में आईं शिकायतों जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार अब 29 नवंबर (शुक्रवार) से समाधान शिविर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस में आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे हर कार्य दिवस आयोजित होने वाले समाधान शिविर में उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतों का मौके पर निपटारा करें। जिला प्रशासन की ओर से लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाता है।इस मौके पर सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग अभिनव सिवाच, उपमंडलाधीश आशीष कुमार, नगराधीश अंकित कुमार, जिला विकास व पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी कनब आदि मौजूद रहे।