फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   9 buildings sealed including factory, hotel, banquet hall, five including son of former minister deposited 25 lakhs before sealing

फैक्टरी, होटल, बैंक्वेट हॉल सहित 9 भवन सील, सीलिंग से पहले पूर्व मंत्री के बेटे सहित पांच ने जमा करवाए 25 लाख

Wed, 25 Nov 2020 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
9 buildings sealed including factory, hotel, banquet hall, five including son of former minister deposited 25 lakhs before sealing
9 buildings sealed including factory, hotel, banquet hall, five including son of former minister deposited 25 lakhs before sealing - फोटो : RohtakCity
नगर निगम बकाया प्रॉपर्टी टैक्स वसूलने के लिए मंगलवार को सड़क पर उतर आया। सुबह 11 बजे से चार घंटे चले अभियान के दौरान फैक्टरी, होटल व बैंक्वेट हॉल सहित 9 बिल्डिंग सील कर दी। जबकि सीलिंग के समय पांच बिल्डिंग मालिक ने 25 लाख रुपये बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा दिया। इसमें पूर्व मंत्री चांदराम के बेटे संजय ने भी चार लाख रुपये से ज्यादा का बकाया टैक्स जमा कराया है।
विज्ञापन

निगम प्रशासन के मुताबिक एक सप्ताह पहले 300 भवन मालिकों को नोटिस देकर एक सप्ताह का समय दिया गया था। क्योंकि बार-बार नोटिस देने पर भी टैक्स जमा नहीं करवाया जा रहा है। निगम का करीब 60 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। पहले चरण में मंगलवार को टॉप 20 बिल्डिंग की सूची तैयारी की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल के साथ निगम की टीम सुबह डीएमसी हरदीप सिंह, जोनल टैक्स ऑफिसर जगदीश चंद्र व एलओ सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में सबसे पहले खेड़ी साध गांव से पहले दिल्ली रोड पर डीएवी स्कूल के पास पहुंची। जोनल टैक्स ऑफिसर जगदीश चंद्र ने बताया कि तार बनाने की फैक्टरी की ओर 2 लाख रुपये टैक्स बकाया था, जो न जमा कराने पर सील कर दी गई। इसके बाद टीम फ्रेंड्स कॉलोनी में पहुंची, जहां एक गार्डन में शादी समारोह की तैयारियां चल ही थी। निगम की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की तो मालिक ने 6 लाख 74 हजार रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा दिया। टीम वापस लौट गई। वहां से होते हुए टीम तिलक नगर में पहुंची, जहां एक बिल्डिंग में एनसीसी कैंटीन चल रही थी। अब वहां कैंटीन तो चल नहीं रही, लेकिन निगम का 7 लाख 38 हजार रुपये टैक्स बकाया है। निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग को सील कर दिया। इसके बाद कमल कॉलोनी में मीट, फर्नीचर व गेट बनाने सहित चार दुकानों पर दस्तक दी। निगम के मुताबिक दुकानों के मालिकों ने टैक्स जमा नहीं करवाया। इस कारण दुकानों को सील कर दिया गया। सीलिंग से पहले मीट की दुकान में रखी मछली व मुर्गों को बाहर निकलवाया गया। इसके बाद टीम ने दिल्ली रोड पर ही एक बैंक्वेट हॉल में दस्तक दी, जहां शादी की तैयारियां चल रही थी। बैंक्वेट हॉल की तरफ 2 लाख 37 हजार रुपये टैक्स बकाया था। टीम ने बैंक्वेट हॉ को सील कर दिया, लेकिन दो घंटे बाद बिल्डिंग मालिक ने टैक्स जमा करवा दिया। इसके चलते निगम ने सील हटा दी। वहां से निगम की टीम भरत कॉलोनी में पहुंची, जहां होटल मालिक ने 1 लाख 87 हजार रुपये बकाया टैक्स जमा करवा दिया। इसके बाद टीम ने रामगोपाल कॉलोनी में दस्तक दी, जहां एक बैंक्वेट मालिक की तरफ 2 लाख 70 हजार रुपये टैक्स बकाया था। जमा न कराने पर बैंक्वेट हॉल को सील कर दिया गया। इसके बाद शीला बाईपास के नजदीक टीम ने एक रेस्टोरेंट पर दस्तक दी, जिसके संचालक ने सीलिंग से पहले 4 लाख 16 हजार रुपये जमा करवा दिया। दोपहर टीम ने हिसार रोड पर ट्रक बॉडी की वर्कशॉप में दस्तक दी, जिसे निगम की टीम ने सील कर दिया, लेकिन संचालक ने तत्काल 4 लाख 45 हजार रुपये टैक्स जमा कराया है। इसके बाद निगम की टीम सील हटा दी।
विज्ञापन

निगम की टीम ने एक दिन में पुलिस बल के साथ 14 बिल्डिंग पर पहुंची, जहां 9 बिल्डिंग को सील किया गया। जबकि पूर्व मंत्री चांदराम के बेटे एवं होटल संचालक ने 4 लाख 14 हजार रुपये सीलिंग से पहले जमा करवा दिए। इसके अलावा एक बैंक्वेट हॉल मालिक व ट्रक बॉडी बिल्डर ने सीलिंग के बाद पैसे जमा करवाए, जिसके बाद सील हटा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगदीश चंद्र, जोनल टैक्स ऑफिसर, नगर निगम।
निगम की तरफ से टैक्स वसूली को गंभीरता से लिया गया है। टैक्स जमा न कराने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। दोबारा जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल मांगा जाएगा।
-प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed