फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   891 crore budget of health science university approved

स्वास्थ्य विज्ञान विवि का 891 करोड़ का बजट मंजूर

Mon, 12 Sep 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
891 crore budget of health science university approved
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को स्मृति चिंह देती वीसी डॉ अनिता सक्सेना साथ में सांसद डॉ अरविंद शर?
रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कोर्ट बैठक में सत्र 2022-23 का बजट पास हो गया है। विवि के लिए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय की मौजूदगी में 891 करोड़ रुपये का बजट कोर्ट ने पास किया। इससे संस्थान में विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। साथ ही डेंटल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी को डेंटल काउंसिल का सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

राज्यपाल की अध्यक्षता में हुई विवि कोर्ट मीटिंग में छह एजेंडे रखे गए। इनमें से कुछ पुराने एजेंडे शामिल रहे। पिछली बैठक के एजेंडों को स्वीकृति देने के साथ एक्शन टेकन रिपोर्ट पर चर्चा की गई। बैठक में संस्थान के बजट पर चर्चा करते हुए 891 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। विवि में निर्माण कार्यों व अन्य कार्यों के लिए भी बजट स्वीकृत किया गया। संस्थान में पारित बजट के तहत करीब 20 करोड़ रुपये से विवि में निर्माण कार्य होगा। इसमें एकेडमिक ब्लॉक, प्राइवेट वार्ड, लाला श्याम लाल सुपर स्पेशलिटी में एसी लगाना, कैंपस की चहारदीवारी बनाना शामिल है। इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी ब्लॉक व हॉस्टल के लिए भी डेढ़ करोड़ रुपये मंजूर किया गया है। डेंटल काउंसिल आफ इंडिया के विवि प्रतिनिधि प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी के चुनाव का मुद्दा भी रखा गया। यहां इसे ध्वनि मत से पारित करते हुए प्राचार्य को काउंसिल सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

कैंपस में ही बनाई गई पंडित भगवत दयाल की प्रतिमा
पंडित भगवत दयाल शर्मा की पांच फिट छह इंच ऊंची प्रतिमा संस्थान में ही तैयार की गई है। फाइबर ग्लास से यह प्रतिमा संस्थान के विभाग में तैनात कर्मचारी ने तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed