फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   89.5 lakh rupees cash recovered from youth at Rohtak railway station

इतना कैश कहां से आया?: रोहतक में युवक से मिले 89.5 लाख रुपये, पुलिस के उड़े होश, गिनने में भी छूटे पसीने

Wed, 12 Feb 2025 09:50 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 12 Feb 2025 09:50 PM IST
सार

रोहतक रेलवे स्टेशन पर एक युवक के बैग से नोटों का जखीरा मिला है। युवक के बैग से 100, 200 और 500 रुपये के नोटों के कई बंडल मिले हैं। युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
89.5 lakh rupees cash recovered from youth at Rohtak railway station
पुलिस हिरासत में युवक और उससे मिला कैश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक के पास इतना कैश मिला है कि पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने जैसे युवक को हिरासत में लिया तो सबसे पहले यही पूछा गया कि आखिरकार इतना कैश कहां से आया। रोहतक रेलवे स्टेशन पर बुधवार को पुलिस ने एक युवक को 89.5 लाख रुपये कैश के साथ हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने युवक से पूछताछ की, लेकिन उसने अभी तक कुछ नहीं बताया है कि वह कहां से लाया और कहां पर इस रकम को ले जा रहा था। वहीं, नोटों को गिनने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। युवक की पहचान रोहतक निवासी एसके गर्ग के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने इस घटना की सूचना आयकर विभाग को दी तो अधिकारी इतनी मोटी रकम की सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह जानकारी इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बुधवार को रूटीन चेकिंग के लिए एएसआई संदीप राठी व सिपाही नीरज कुमार प्लेटफार्म पर निकले थे। उसी दौरान युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। उन्हें शक हुआ तो युवक का पीछा कर उसे पकड़ा। युवक के पास एक बैग था। बैग की तलाशी ली तो पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। क्योंकि बैग से 100, 200 और 500 रुपये के नोटों के कई बंडल मिले। आनन-फानन उन्होंने अधिकारियों को भारी भरकम कैश मिलने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed