{"_id":"e443a41b20fddf3e6907260893d69f3c","slug":"86-lack-electricity-bill-for-a-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर का एक माह का बिजली बिल 86 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर का एक माह का बिजली बिल 86 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 02 Oct 2015 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम की तकनीकी खामियों का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। डेटा ट्रांसफर का काम चलने के कारण लगातार गलतियां हो रही हैं। बिलों में होने वाली इन गलतियां से उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लग रहा है। ऐसा ही झटका बिजली निगम ने भिवानी स्टैंड पर रहने वाले व्यापारी को दिया है, जिनको 86 लाख रुपये का बिल भेज दिया गया है। अब व्यापारी बिल दुरुस्त करवाने के लिए बिजली निगम के अधिकारियों से मिलेगा।
भिवानी स्टैंड पर रहने वाले रमेश शर्मा का कपड़ों का काम है। उनके घर बुधवार को बिजली का बिल पहुंचा। बिल देखकर रमेश के होश उड़ गए, क्योंकि बिल पर 86 लाख रुपये अंकित था। रमेश के भतीजे सोनू ने बताया कि पिछले महीने ही घर का पूरा बिल जमा कराया था, लेकिन उसके बावजूद इस तरह 86 लाख रुपये का बिल भेज दिया गया जो बिजली निगम की बड़ी लापरवाही है। निगम अधिकारी इसे तकनीकी खामी बता रहे हैं, लेकिन इस तरह मोटी रकम का बिल देखकर उपभोक्ताओं की हालत खराब हो रही है।
इस बारे में अभी कुछ नहीं बता सकता हूं। उस बिल को देखकर ही कुछ कहा जा सकता है कि आखिर उसमें क्या दिक्कत आई है। जिस किसी को इस तरह की समस्या आती है, उसे दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
जेसी शर्मा, एक्सईएन सिटी।