{"_id":"646146c0447fec7a080f3944","slug":"855-people-donated-blood-at-scholars-rosary-school-rohtak-news-c-17-roh1018-153603-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्कॉलर्स रोजरी स्कूल में 855 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्कॉलर्स रोजरी स्कूल में 855 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
रोहतक। स्कॉलर्स रोजरी स्कूल में रक्तदान शिविर लगाया गया। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक स्कॉलर्स के तत्वावधान में रोटरी क्लब बैंक फरीदाबाद व रोटरी ब्लड सेंटर नई दिल्ली के सहयोग से हुआ। रक्तदाता सुबह 8:30 बजे शुरू हुआ। रोटरी ब्लड बैंक फरीदाबाद के असिस्टेंट गवर्नर दीपक प्रसाद व प्रेसिडेंट अमित आर्य के नेतृत्व में सफलतापूर्वक शिविर का आयोजन हुआ। रोटरी क्लब ऑफ रोहतक स्कॉलर्स की अध्यक्ष प्रीति गुगनानी व सचिव नीलम कपूर व रीनू जुनेजा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में ज्ञानानंद के जन्मोत्सव के पर शिविर का आयोजन किया गया। ''मदर्स डे'' पर केक काटते हुए सभी माताओं को उन्होंने शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल, कालिदास महाराज, रोटरी के डीजी महेश त्रिखा, जिला सचिव धीरज भुटानी, रोटरी क्लब के इलेक्ट प्रेसिडेंट मारकंडेय आहूजा उपस्थित रहे। चांसलर डॉ. जोगिंदर, पीजीआईएमएस के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. प्रवीण मल्होत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संत का मानना है कि गीता के वैचारिक, व्यवहारिक व वैज्ञानिक चिंतन वर्तमान पीढ़ी को समझना होगा। इसी उद्देश्य से कुरुक्षेत्र में ''गीता ज्ञान संस्थान'' के नाम से ऐसा संस्थान बना रहे हैं, जिसमें गीता को लेकर एक म्यूजियम, एक लाइब्रेरी, एक ऑडिटोरियम, एक मंदिर व 100 से अधिक कमरे बनवा रहे हैं। शिविर में रविवार को 855 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस मौके पर फरीदाबाद ईस्ट के प्रेसिडेंट कुलबीर सचदेवा, अमित आर्य व सीनियर रोटेरियन ब्लड डोनेशन के चेयरमैन एचसी भुटानी उपस्थित रहे। यहां डॉ. आरके चौधरी, डीएस बधवार, भुवनेश टुटेजा, अमित नागपाल जी मौजूद रहे। आयोजन में प्रधानाचार्य प्रीति गुगनानी व निदेशक डॉ. रवींद्र गुगनानी ने रक्तदाताओं को बधाई दी और सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया।