फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   84 coronas were found infected, the death toll reached 66 with the death of a woman

84 कोरोना संक्रमित मिले, एक महिला की मौत के साथ मृतकों का आंकड़ा 66 पहुंचा

Wed, 07 Oct 2020 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
84 coronas were found infected, the death toll reached 66 with the death of a woman
जिला सामान्य अस्पताल में युवक का सैंपल लेते चिकित्सक। - फोटो : RohtakCity
रोहतक। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 6336 हो गया है। इसमें से 714 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। 55 मरीजों का पीजीआईएमएस उपचार कर रहा है, जबकि 658 होम आइसोलेट हैं। वहीं 68 साल की महिला की कोरोना मौत के साथ जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 66 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो 5557 कोरोना संक्रमित अब तक ठीक हो चुके हैं। इसके चलते रिकवरी रेट 88 प्रतिशत आ गया है। वहीं जिले में 4.82 प्रतिशत के हिसाब से मरीजों में कोरोना का संक्रमण मिल रहा है। मंगलवार को 84 मरीजों को कोरोना संक्रमण मिला है। इसमें डॉक्टर, पुलिस, गृहिणी, विद्यार्थी, शिक्षक आदि संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

43 में से नौ मिले संक्रमित
कोरोना पीक पर चल रहा है। इसका परिणाम मंगलवार को एंटीजन किट जांच में सामने आया है। उप सिविल सर्जन डॉ. राजबीर सभरवाल ने बताया कि मंगलवार को 43 सैंपल की जांच में नौ संक्रमित मिले हैं। लोगों से अपील है कि वह बगैर मास्क घर से बाहर ना निकलें, हमें संक्रमण को फैलने से रोकना होगा।
विज्ञापन

कोरोना जांच के रेट फिक्स, नहीं ले सकता कोई अधिक कीमत : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन के अनुसार आरटी पीसीआर के लिए 1200, एंटीजन जांच के लिए 650 व एंटीबाडी जांच के लिए 250 रुपये फिक्स हैं। इससे अधिक चार्ज कोई सरकारी व निजी लैब वाला नहीं लघे सकता। इस फीस में कि, मास्क, ग्लबज, मीडिया आदि का खर्च शामिल है। इसके अलावा यदि कोई अधिक चार्ज वसूल करता है तो उसकी शिकायत मिलने पर जांच सेंटर को सील किया जा सकता है। जारी गाइडलाइन को सभी निजी जांच केंद्रों पर भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed