फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   822 health ambassadors of the district will check the health of the students

Rohtak News: जिले के 822 हेल्थ एंबेसडर करेंगे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच

Sun, 01 Jan 2023 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
822 health ambassadors of the district will check the health of the students
रोहतक। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच अब हेल्थ एंबेसडर द्वारा की जाएगी। सरकार की ओर से चलाए गए सेहत कार्यक्रम के तहत जिले के हर स्कूल से दो शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें जिले के 411 राजकीय विद्यालयों में कुल 822 शिक्षकों को हेल्थ एंबेसडर बनाया जाएगा। जो राजकीय स्कूलों में पढ़ रहे लगभग 64 हजार विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से 43 क्लस्टर बनाए गए हैं जहां शिक्षकों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। यह प्रशिक्षण दो चरणों में दिया जा रहा है, इसमें प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले के सभी राजकीय स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। वहीं दूसरे चरण में प्रशिक्षित शिक्षक विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग करेंगे। इसमें विद्यार्थियों की आंख, दांत, ऊंचाई, वजन व हीमोग्लोबिन की जांच की जाएगी। जिले में प्रशिक्षित 822 शिक्षक कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यार्थियों का वर्ष में दो बार स्वास्थ्य की जांच करेंगे। जांच के बाद ब्योरा हेल्थ एंबेसडर पोर्टल पर दर्ज करेंगे। इससे विभाग को विद्यार्थियों की सेहत का रिकॉर्ड समय से उपलब्ध होता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञान, गृह विज्ञान, शारीरिक शिक्षा व गणित विषय को दी जाएगी प्राथमिकता
विभाग की ओर जारी किए गए निर्देशानुसार विज्ञान, गृह विज्ञान के शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षण के लिए शिक्षकों का चयन विद्यालय मुखिया द्वारा किया जाएगा। विद्यालय के मुखिया को निर्देश दिए गए हैं कि चिकित्सकों की टीम आने से पहले दो अध्यापकों का चयन किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

3-4 माह के बाद होगी विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग
विभाग की ओर से दिए गए निर्देशानुसार प्रथम चरण के तीन से चार माह बाद आने वाले शनिवार को दूसरे चरण की स्क्रीनिंग स्कूलों में आयोजित की जाएगी। इसमें नियुक्त हेल्थ एंबेसडर व स्वास्थ्य विभाग से एएनएम मिलकर विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग करेंगे। स्क्रीनिंग का समय व तिथि विद्यालय के मुखिया एएनएम से मिलकर तय करेंगे।

वर्जन -
जिले के राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के हेल्थ चेकअप के लिए हेल्थ एंबेसडर नियुक्त किए जाएंगे। जोकि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। सेहत कार्यक्रम के अंतर्गत हेल्थ एंबेसडर वर्ष में दो बार विद्यार्थियों के हेल्थ की स्क्रीनिंग करेंगे। 30 व 31 दिसंबर को शिक्षकों प्रशिक्षित किया जाएगा।
- मनजीत मलिक, जिला परियोजना समन्वयक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed