फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फिर से एटीएम उखाड़ने का प्रयास

फिर से एटीएम उखाड़ने का प्रयास

Wed, 20 Mar 2019 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
फिर से एटीएम उखाड़ने का प्रयास
रोहतक। आईएमटी थाना क्षेत्र के भालौठ गांव में चोरों ने सोमवार की रात एसबीआई के एटीएम को 22 दिन के भीतर दूसरी बार उखाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान वहां से गुजर रही पीसीआर को देख आरोपी बिना वारदात को अंजाम दिए फरार हो गए। बताया जा रहा है पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन नाकाम रही। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भालौठ गांव के बस स्टैंड पर एसबीआई का एटीएम है। बताया गया कि सोमवार की देर रात एटीएम के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। एटीएम को उखाड़ने का प्रयास करने लगे। एक आरोपी बूथ के बाहर खड़ा होकर लोगों और पुलिस की गतिविधियों की रेकी कर रहा थ। इसी बीच यहां से पुलिस की पीसीआर गुजरती दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ने का भी प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। गौरतलब है कि 26 फरवरी की रात में भी इसी एटीएम को निशाना बनाया गया था। उस समय भी पुलिस के पहुंचने पर बदमाश कामयाब नहंी हो सके थे।
विज्ञापन


एटीएम उखाड़ने के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- प्रवीण कुमार, एसएचओ थाना आईएमटी

मेवात गैंग के सदस्यों पर शक
31 दिसंबर 2018 में रोहतक के सेक्टर दो स्थित एसबीआई के एटीएम को उखाड़कर दस लाख से अधिक रुपये निकालकर गुर्गे फरार हो गए थे। पुलिस ने मेवात गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। सभी ने प्रदेश भर के विभिन्न जिलों में एटीएम उखाड़कर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की थी। गिरोह के फरार सदस्यों को पकड़ने में पुलिस पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। एक बार झज्जर, करनाल और सोनीपत पुलिस ने भी मेवात गैंग के तीन तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा में बीते दो माह में एटीएम लूट और लूट के प्रयास के मामले
एक सप्ताह पूर्व ईस्माइला गांव में एटीएम उखाड़कर 6 लाख रुपये निकाले
दो माह पूर्व भालौठ में एटीएम उखाड़ने का प्रयास
दो माह पूर्व सेक्टर दो में एटीएम उखाड़ा, कैश नहीं ले जा सके आरोपी
एक साल पूर्व सेक्टर दो के एटीएम से 10 लाख से अधिक निकाले
लाखन माजरा में आठ माह पूर्व रुपयों से भरा एटीएम उखाड़ गए बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed