{"_id":"5c5df662bdec22129c2da3e9","slug":"81549661794-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए के छात्र ने की जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए के छात्र ने की जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर की मानसरोवर कॉलोनी में बीए के छात्र (25) ने फाइनेंसर के 25 हजार रुपये लगातार मांगने से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के पिता की शिकायत पर फाइनेंसर समेत पांच के खिलाफ सिविल लाइन थाने पर केस दर्ज किया गया है।
विकास नगर का रहने वाला सुरेंद्र वर्तमान में शहर की मान सरोवर कॉलोनी में रहता था। शीला बाईपास पर ई-रिक्शा बेचने का कार्य करता था। बताया कि सुरेंद्र का छोटा बेटा साहिल बीए का छात्र था तथा कंपार्टमेंट की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार को दोपहर के समय साहिल के कमरे की कुंड़ी बंद थी। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया तो साहिल का बेड पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद उसे पीजीआई लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। किसी जहरीले पदार्थ का छात्र ने सेवन किया हुआ था। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता सुरेंद्र ने सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में बताया कि करीब 11 माह पूर्व साहिल ने अपनी बुलेट बोहर गांव के फाइनेंसर राहुल और उसके चार साथियों के पास गिरवी रखकर 25 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि 10 फीसदी ब्याज के साथ लगातार पांचों साहिल पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।