फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हड़ताल के समय किसी ने उठाया झाड़ू, अब याद आई स्वच्छता

हड़ताल के समय किसी ने उठाया झाड़ू, अब याद आई स्वच्छता

Sun, 16 Sep 2018 02:48 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल के समय किसी ने उठाया झाड़ू, अब याद आई स्वच्छता
फोटो सहित.
विज्ञापन

फ्लैग : स्वच्छता पखवाड़ा शुरू : सहकारिता मंत्री व अधिकारियों ने किया श्रीगणेश
हेडिंग : 15 दिन गंदगी तो फिर तीन दिन व्यवस्था पर चलेगा झाड़ू
: 2 अक्तूबर सफाई पखवाड़ा, 3, 4 व 5 अक्तूबर को निगम कर्मचारी हड़ताल पर
: प्रधान बोले, सरकार बयानों में कर रही मांग पूरी, नहीं भेजा जा रहा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शहर में स्वच्छता पखवाड़े के तहत दो अक्तूबर तक गलियों व सड़कों को चकाचक करने के लिए झाड़ू चलेगी। जनता कॉलोनी में धर्म कांटे के पास सहकारिता मनीष ग्रोवर व निगम आयुक्त आरएस वर्मा ने झाड़ू लेकर सफाई अभियान का श्रीगणेश किया। खास बात यह है कि जैसे ही गांधी जयंती पर पखवाड़ा पूरा होगा, तुरंत तीन दिन निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे। पिछली बार की तरह मांग पूरी न होने पर दो सप्ताह तक शहर में गंदगी सड़ती रही थी।
स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर द्वारा झाड़ू उठाकर की जानी थी, लेकिन वित्त मंत्री के पहुंचने का कार्यक्रम व्यस्तता के चलते रद्द हो गया। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर व निगम आयुक्त आरएस वर्मा, डीटीपी केके वार्ष्णेय व दूसरे अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ में एरिया के निवर्तमान पार्षद जयकिशन राजोतिया भी रहे। मंत्री ने कहा कि यह स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितंबर से शुरू होकर महात्मा गांधी जयंती दो अक्तूबर तक चलेगा। आम आदमी के सहयोग से स्वच्छता के मामले में शहर का नंबर नेशनल लेवल पर 79वां मिला था। जबकि प्रदेश में करनाल के बाद दूसरा स्थान रहा। इसके बाद मंत्री ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई और झाड़ू चलाकर सफाई अभियान का श्रीगणेश किया। उन्होंने बताया कि स्वच्छता पखवाड़े के दौरान शहर भर में सफाई अभियान चलाने के साथ स्वच्छता रैलियां भी निकाली जाएंगी। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष अजय बंसल, महांमत्री धर्मबीर शर्मा, चेयरमैन राजबीर आर्य, टीनू लुम्बा, पार्षद जय किशन शर्मा, बंसी विज, जोगिंद्र सैनी, राजकमल सहगल, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रवक्ता रविकांत भारद्वाज, सुरेंद्र बंसल, पदम सिंह ढूल, सतीश रोहिला, पूर्व सरपंच प्रवीन कौशिक, राज कुमार सुनारियां, जय भगवान जांगड़ा, जसवंत बलियाना, रोशन मायना, अतर सिंह अहलावत,सुनील वशिष्ठ, मा . रमेश कौशिक, संदीप बुधवार, सोनू ककराना, ईश्वर पंडित, मुनीश शर्मा, प्रेमी, तेजबीर व लीला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
झाड़ू लेकर फोटो खिंचावाने की लगी रही होड़
स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत के दौरान कई कार्यकर्ताओं में फोटो खिंचवाने की होड़ लगी रही। कैमरे को देखकर दो कार्यकर्ताओं ने ही एक ही झाड़ू को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बयानों में ही मांग मान रहे मंत्री, पत्र नहीं कर रहे जारी
मई माह में दो सप्ताह की हड़ताल के बाद प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने कर्मचारी नेताओं के साथ मीटिंग में सभी मांगों को मान लिया था, लेकिन लागू अब तक नहीं किया। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मांग पूरी न होने पर 3, 4 व 5 अक्तूबर को प्रदेश स्तर पर हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इसके बाद भी मांग नहीं मानी तो कर्मचारी अनिश्चित हड़ताल पर जा सकते हैं।
-संजय बिडलान, प्रधान नगर निगम कर्मचारी संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed