फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   अब पति के साथ रहने को गिड़गिडा रही महिला

अब पति के साथ रहने को गिड़गिडा रही महिला

Sun, 09 Sep 2018 03:24 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 03:24 AM IST
विज्ञापन
अब पति के साथ रहने को गिड़गिडा रही महिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। रक्षाबंधन पर पति को राखी बांधने वाली महिला अब उसके साथ रहने के लिए गिड़गिड़ा रही है। मगर पति ने उसे साथ रखने से साफ इनकार कर दिया है। कहा है कि अब वह पत्नी को बहन ही मानेगा। सामुदायिक समन्वय समूह ने जल्द दोनों के बीच सुलह का दावा किया है।
रक्षाबंधन पर शहर की एक कालोनी में पत्नी ने बार बार कहने के बाद भी शराब का सेवन करना नहीं छोड़ने से क्षुब्ध होकर पति को राखी बांध दी थी, जिससे क्षुब्ध पति ने पत्नी को साथ रखने से इनकार कर दिया था। पति का कहना है कि राखी बांधने के कारण उसकी बेइज्जती हुई है। मामला पुलिस के पास पहुंचा था। पुलिस ने दंपति के बीच सुलह के लिए मामला सामुदायिक समन्वय समूह को ट्रांसफर कर दिया था। समूह के पदाधिकारियों ने दोनो की काउंसिलिंग कर सुलह का प्रयास किया था, मगर सुलह नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अभी भी पत्नी पति के साथ रहने के लिए गिड़गिड़ा रही है। मगर पति ने उसे रखने से साफ इनकार कर दिया है। लिखित में भी पत्नी ने दिया है कि वह भविष्य में ऐसा नहीं करेगी। समूह के अधिकारियों का कहना है कि दंपति के बीच सुलह का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सुलह करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed