{"_id":"5b904cce867a55013b10fcfa","slug":"81536183502-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोगा मेड़ी से लौट रहे यूपी के 15 श्रद्धालु हाईटेंशन तार में उलझकर गिरे, तीन गंभीर, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोगा मेड़ी से लौट रहे यूपी के 15 श्रद्धालु हाईटेंशन तार में उलझकर गिरे, तीन गंभीर, पीजीआई रेफर
Updated Thu, 06 Sep 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। हिसार-रोहतक हाईवे पर बहु अकबरपुर गांव के पास बुधवार को राजस्थान के गोगा मेड़ी धाम के दर्शन कर लौटते समय मिनी ट्रक की छत पर बैठे श्रद्धालु हाईटेंशन लाइन के तार में उलझकर नीचे गिर गए, जिससे 15 लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में पीजीआई में भर्ती कराया गया। यहां पर तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। बिजली निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। किसी तरह उन्हें शांत कराया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम करीब चार बजे बरेली के चैना मुरादपुर और रिठौरा के कुछ श्रद्धालु राजस्थान के गोगा मेड़ी बाबा के दर्शन कर मिनी ट्रक में सवार होकर लौट रहे थे। मिनी ट्रक के अंदर 16, जबकि छत पर 15 श्रद्धालु बैठे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही मिनी ट्रक हिसार-रोहतक हाईवे पर बहु अकबरपुर गांव के पास पहुंचा तो सड़क के ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन के नीचे लटक रहे तार में उलझ गए। हादसे में चार श्रद्धालुओं को गर्दन और हाथ पर भी गहरे जख्म हो गए। सभी घायल सड़क पर जा गिरे। श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर किसान और होटल पर मौजूद यात्री मौके पर पहुंचे। किसी तरह घायलों को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया। यूपी के बरेली के चैना मुराद निवासी रूपमति, महेंद्रपाल और राजमल की हालत गंभीर बनी हुई थी। मामले की सूचना पर बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। किसी तरह टूटे तार को सड़क से अलग कराया गया। गुस्साए लोगों ने बिजली निगम की लापरवाही से हादसे का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में किसी तरह लोगों को शांत कराया गया। मामले की शिकायत विभागीय अधिकारियों से भी करने की बात कही है। उधर, एसई ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से श्रद्धालुओं के घायल होने का मामला गंभीर है। बिजली निगम कर्मचारी सुबह ही ट्रक की चपेट में आने से टूटे गए तार को जोड़ने के लिए गए थे। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
- बीएस दहिया, एसई, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम
घायलों ने करंट लगने का लगाया आरोप
पीजीआई में भर्ती घायल मोहनलाल ने बताया कि मिनी ट्रक की छत पर बैठे रहने के दौरान जिस समय उनके शरीर पर तार टच हुआ, उन्हें जोर का करंट भी लगा था। इसके कारण तुरंत ही वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गए। हालांकि बिजली निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि टूटे तार को जोड़ने के कारण हादसे के समय ब्रेक डाउन लिया हुआ था।
हादसे में ये लोग हुए घायल
हादसे में बरेली के चैना मुरादपुर निवासी रुपवति, महेंद्रपाल, रानी, हरीश, राजमति शुभराम, गंगाराम, जमुना प्रसाद, छब्बाराम, परी, रिठौरा निवासी राजमल, मोहन लाल, चालक महेश कुमार, हरसुख समेत 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें से सात को पीजीआई में भर्ती कराया गया।