{"_id":"5b3a94c84f1c1be7568b467e","slug":"81530565832-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों ने किया प्रदर्शन
रोहतक। एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन रोहतक इकाई के कार्यकारी अभियंता अर्ध शहरी मंडल नंबर-1 के कार्यालय के बाहर सोमवार को डिप्लोमा इंजीनियरों ने प्रदर्शन किया। रोहतक सर्कल के सभी कनिष्ठ अभियंता बड़ी संख्या में धरना स्थल पर पहुंचे।
यह प्रदर्शन निगम मैनेजमेंट की ओर से जारी आदेशों को अधिकारियों के नहीं मानने, कनिष्ठ अभियंताओं के खातों में लाखों रुपये की शॉर्टेज को माफ नहीं करने, ऑफिसों में बैठे तकनीकी स्तर के कर्मचारियों को विभिन्न उपमंडलों में लगाकर फील्ड में स्टाफ की कमी को पूरा करने, खराब ट्रांसफार्मर को बदलने के दौरान वाहन की उपलब्धता, तकनीकी कार्यों के दौरान होने वाले हादसों के लिए कनिष्ठ अभियंताओं को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराए जाने, राइट टू सर्विस एक्ट के तहत जनता को समयबद्ध सुविधाएं प्रदान करने, आवश्यक सामान और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित कराने, बिजली चोरी पकड़ने के दौरान कनिष्ठ अभियंताओं को आने वाली दिक्कतों का समय रहते समाधान करने की प्रमुख मांगे हैं। डिप्लोमा इंजीनियरों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया को प्रदर्शन जारी रहेगा।