{"_id":"5b1d91ee4f1c1bb0318b6326","slug":"81528664558-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोखरा में सांसद राजकुमार सैनी की चाय को लेकर तनाव, जाटों ने दी आंदोलन की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोखरा में सांसद राजकुमार सैनी की चाय को लेकर तनाव, जाटों ने दी आंदोलन की धमकी
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोखरा में सांसद राजकुमार सैनी की चाय को लेकर तनाव, जाटों ने दी आंदोलन की धमकी
- यशपाल मलिक गुट ने बुलाई प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग, सांसद सैनी बोले सरकार टेक रही दादागिरी दिखाने वालों के सामने घुटने
: मोखरा की तरफ जाने वाले पांचों रास्ते सील करने की तैयारी
: जाट नेता बल्हारा बोले, सरकार सांसद का आगे करके कर रही माहौल खराब
: सांसद सैनी बोले, चाय के प्रोग्राम के लिए अनुमति की जरूरत नहीं, जाऊंगा मोखरा में
: डीसी ने कहा, माहौल पर पूरी नजर, अभी नहीं दी सांसद को गांव में आने की अनुमति
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। झज्जर जिले के गांव दूबलधन में सांसद राजकुमार सैनी की जनसभा रद्द होने के बाद अब महम चौबीसी के सबसे बड़े गांव मोखरा में सांसद के सोमवार को चाय के प्रोग्राम को लेकर तनाव बढ़ गया है। सांसद सैनी का कहना है कि चाय के प्रोग्राम के लिए सरकार की अनुमति की जरूरत नहीं है। वे गांव में जाएंगे। दूसरी तरफ जाट नेता अशोक बल्हारा ने सोमवार को जाट आरक्षण संघर्ष समिति की प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाई है। साथ ही सरकार को चेतावनी दी है कि अगर सांसद मोखरा में आए तो सोमवार से ही आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। साथ ही गांव की तरफ जाने वाले पांचों रास्तों को ट्रैक्टर ट्राली अड़ाकर जाम करने की तैयारी चल रही है।
मोखरा गांव में चार पंचायत हैं, जिसमें मोखरा खास, मोखरा रोज व मोखरा छाज्यान में जाट समुदाय की संख्या ज्यादा है, जबकि मोखरा खेड़ी में राजपूत व ब्राह्मण समुदाय बहुमत में हैं। इसके चलते खेड़ी गांव की चौपाल में सोमवार को सांसद राजकुमार सैनी की चाय का प्रोग्राम रखा गया है, जहां सांसद का सम्मान किया जाएगा। जाट समाज के कुछ लोग सांसद का विरोध कर रहे हैं। उनका तर्क है कि सांसद समुदाय विशेष के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। अगर सांसद आए तो गांव में माहौल खराब होगा। यशपाल मलिक गुट में शामिल रामकिशन मोखरा विरोध करने वाले लोगों का नेतृत्व कर रहे हैं।
प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई, छेड़ देंगे आंदोलन : बल्हारा
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय महासचिव अशोक बल्हारा का कहना है कि प्रदेश सरकार अपने सांसद राजकुमार सैनी को आगे करके माहौल खराब करवा रही है। सोमवार को प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें ताजा हालात को लेकर समीक्षा की जाएगी। कल से ही आंदोलन छेड़ने की संभावना से इंकार नहीं कर सकते।
विज्ञापन
सरकार टेक रही दादागिरी वालों के सामने घुटने, जाऊंगा मोखरा : सैनी
प्रदेश के अंदर दादागिरी दिखाने वाले कुछ लोग लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। लोगों को अपने विचार रखने से रोका जा रहा है। मोखरा गांव में केवल चाय का प्रोग्राम है, उसकी भी अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके बावजूद मोखरा गांव में जाऊंगा।
- राजकुमार सैनी, सांसद भाजपा
जिला प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है। एसडीएम महम से पूरी रिपोर्ट लेकर गृह विभाग को अवगत करवा दिया गया है। अभी सांसद राजकुमार सैनी को गांव में आने की अनुमति नहीं दी गई है। सरकार के दिशा-निर्देशानुसार फैसला लिया जाएगा।
- डॉक्टर यश गर्ग, डीसी
खुफिया विभाग ने भेजी रिपोर्ट, ट्रैक्टर ट्रॉली अड़ाकर पांचों गांवों को सील करने की तैयारी
मोखरा गांव की खुफिया विभाग कड़ी नजर रखे हुए है। विभाग के सूत्रों ने बताया कि मुख्यालय रिपोर्ट भेजी गई है कि मोखरा गांव पांच रास्ते जाते हैं। मदीना, मुरादपुर टेकना, बहुअकबरपुर, कलानौर व खरकड़ा से मोखरा गांव में सड़क से संपर्क है। सांसद का विरोध कर रहे लोगों की प्लानिंग है कि पांचों रास्तों पर ट्रैक्टर ट्राली अड़ाकर गांव में सैनी व समर्थकों को जाने से रोक दिया जाए।