फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   हुनर के बलबूते हासिल की जा सकती है कामयाबी- उपायुक्त

हुनर के बलबूते हासिल की जा सकती है कामयाबी- उपायुक्त

Thu, 08 Feb 2018 03:00 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
हुनर के बलबूते हासिल की जा सकती है कामयाबी- उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक।
मान सरोवर पार्क के पास रोजगार विभाग की ओर से युवा रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 23 को मौके पर ही प्लेसमेंट कराई गई। युवक व युवतियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

रोजगार मेले में उपायुक्त यश गर्ग भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं को किसी भी कलां में निपुण होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना चाहिए। हुनर के दम पर किसी भी कामयाबी को पाया जा सकता है। युवा अपने क्षेत्र में निपुण होंगे तो ही इच्छानुसार रोजगार पा सकेंगे। कहा कि समय समय पर युवाओं को ट्रेड करने के लिये प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किये जाते है। मंडल रोजगार अधिकारी सुरेंद्र सिंह मोर ने बताया कि मेले में 29 कंपनियों में 579 युवक व युवतियों ने अस्थाई सूची तैयार कराई। 23 की मौके पर ही प्लेसमेंट कराई गई। मेले में रोहतक के अलावा झज्जर, सोनीपत, बहादुरगढ़ के 1200 से अधिक युवक व युवतियों ने भाग लिया। मौके पर जिला रोजगार अधिकारी सीमा कौशिक, सहायक रोजगार अधिकारी नवदीप सिंह, नृपेंद्र सांगवान, धर्मेंद्र मलिक, डॉ. नीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed