फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   वकील का मुंशी पुलिस चौकी के मुंशी को चकमा देकर फरार

वकील का मुंशी पुलिस चौकी के मुंशी को चकमा देकर फरार

Fri, 12 Jan 2018 02:49 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:49 AM IST
विज्ञापन
वकील का मुंशी पुलिस चौकी के मुंशी को चकमा देकर फरार
संशोधित..........
विज्ञापन

फोटो सहित.......
फ्लैग : गांधी कैंप में ससुर की हत्या के मामले में नया मोड़, परिजनों का आरोप
हत्यारोपी वकील का मुंशी पुलिस चौकी के मुंशी को चकमा देकर फरार, 10 घंटे बाद दिल्ली बाईपास से गिरफ्तार
: आज किया जाएगा अदालत में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
गोपाल कॉलोनी में पत्नी को न भेजने पर ससुर की हत्या के बाद मामले में नामजद धोबी मोहल्ला निवासी मयंक गुरुवार को गौकर्ण पुलिस चौकी के मुंशी को चकमा देकर फरार हो गया। उसे पूछताछ के लिए चौकी में लाया गया गया था। मृतका के चाचा अनिल ने खुद यह आरोप लगाया है। इससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। खुद डीएसपी प्रथी सिंह व एसएचओ जगबीर सिंह ने गोपाल कॉलोनी में पहुंच कर मृतक के परिजनों से बातचीत की। साथ ही रात करीब 11 बजे पुलिस ने मयंक को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
मृतक गोपाल कॉलोनी निवासी राजकुमार के भाई अनिल कुमार ने बताया कि उसकी भतीजी जन्नत की शादी धोबी मोहल्ला निवासी मयंक के साथ हुई थी। मयंक वकील के पास मुंशी का काम करता है। पति से तंग आकर जन्नत अपनी बेटी जानवी को लेकर मायके आ गई। आरोप है कि मयंक अपनी बेटी को लेने गोपाल कॉलोनी में आया, लेकिन मयंक के ससुर राजकुमार ने जानवी को देने से इंकार कर दिया। इस बात को लेकर काफी हंगामा हुआ। आरोप है कि नशे में मयंक ने अपने ससुर राजकुमार की गला दबाकर हत्या कर दी। सिटी पुलिस ने मयंक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


दोपहर फोन आया, चौकी में आ जाओ
अनिल के मुताबिक वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी मयंक को हिरासत में ले लिया था। जब डेड हाउस के सामने एक मीडियाकर्मी को उसने यह बात बताई तो एक पुलिसकर्मी ने कहा कि यह बात मीडिया को मत बताओ। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके बाद उसने किसी को यह बात नहीं बताई, लेकिन गुरुवार को पुलिस का फोन आया। कहा कि एक बार गौकर्ण चौकी में आ जाओ। वहां पर उसे बताया गया कि दोपहर सभी पुलिसकर्मी बाहर गए हुए थे। मयंक ने कहा कि उसे दस्त लगे हुए हैं। इसी बीच मयंक शौचालय से बाहर आया तो मुंशी अंदर खाना लेने चला गया। मौके का फायदा उठाकर मयंक वहां से चंपत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ के लिए बुलाया था, गिरफ्तारी नहीं
मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अंदर अभी हत्या होने की बात सामने नहीं आई है। डॉक्टरों ने विसरा जांच के लिए भेजा है। विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। दूसरा, आरोपी मयंक को पूछताछ के लिए चौकी में बुलाया था, जिसे रात करीब 11 बजे दिल्ली बाईपास से गिरफ्तार कर लिया गया।
- जगबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी

डीएसपी ने कहा, जल्द होगी कार्रवाई
पीड़ित पक्ष ने बताया कि गुरुवार को डीएसपी व सिटी थाना प्रभारी गोपाल कॉलोनी में आए थे। डीएसपी प्रथी सिंह ने भरोसा दिया है कि मामले में निष्पक्षता से जांच होगी। साथ ही उन्होंने जन्नत से भी पूछताछ की है, ताकि मामले के हर पहलू सामने आ सके।


तीन साल पहले हुई थी शादी
गोपाल कॉलोनी निवासी जन्नत ने पुलिस को बताया था कि तीन साल पहले उसने मयंक से शादी की थी। 4 जनवरी को वह अपने मायके आ गई। जन्नत के मुताबिक मयंक नशे का आदी है और वह अक्सर नशे की हालत में मेरी व बेटी जानवी (2 वर्ष) की लात घूसों से पिटाई करता था। मंगलवार देर रात वह गोपाल कॉलोनी स्थित घर में आया और अपनी बेटी जानवी को ले जाने की बात कही। नशे में होने के कारण उसने मना कर दिया। इसी बीच उसका पिता राजकुमार जानवी को गोद में लेकर आ गया। आरोपी ने जानवी को छीनने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुआ तो राजकुमार का गला दबा दिया। जब वे बेसुध पिता को पीजीआई ले गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मयंक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था, लेकिन अब पुलिस चौकी से उसकी कथित फरारी से मामले में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed