{"_id":"59a70f144f1c1b1c278b47fa","slug":"81504120596-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत पर हंगामा, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की मौत पर हंगामा, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता की मौत पर हंगामा, मायकेवालों ने लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव दयालगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों मेें विवाहिता की मौत हो गई। इस पर विवाहिता के मायके वालों ने हंगामा कर दिया। मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष के लोगों का कहना था कि विवाहिता की मौत बीमारी के कारण हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन देकर दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
नाहरपुर निवासी पुष्पा (28) की शादी 2013 में दयालगढ़ निवासी यशपाल के साथ हुई थी। उसकी आठ माह की बेटी भी है। पुष्पा के पिता हरपाल का कहना है कि मंगलवार को उसके पास उसके दामाद यशपाल का फोन आया था कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है। वह यमुनानगर अस्पताल में आ रहे थे कि कुछ देर बाद फिर से फोन आया कि पुष्पा की मौत हो गई। जब मौत के कारणों के बारे में पूछा तो वह कभी सड़क हादसा और कभी बीमारी की बात कहने लगा। इस पर उन्हें शक हुआ, इसको लेकर अस्पताल में दोनों पक्षों में खूब नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमकर हंगामा किया। मायके वालों का आरोप है कि उनकी बेटी के शरीर पर चोटों के निशान हैं। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पीट पीटकर हत्या की है, जबकि ससुराल वालों का कहना था कि विवाहिता की मौत बीमार होने के कारण हुई है। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने बीच बचाव किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो बात सामने आएगी, उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में थाना बुड़िया प्रभारी सुनील कुमार कहना है कि विवाहिता की मौत के कारणों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।