फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कालियावास के अश्वनी ने चुराए थे स्मार्ट फोन और नकदी

कालियावास के अश्वनी ने चुराए थे स्मार्ट फोन और नकदी

Tue, 01 Aug 2017 01:14 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
कालियावास के अश्वनी ने चुराए थे स्मार्ट फोन और नकदी
कालियावास के अश्वनी ने चुराए थे स्मार्ट फोन और नकदी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
चार दिन पूर्व दिल्ली रोड स्थित मोबाइल शोरूम से लाखों के स्मार्टफोन व हजारों की नकदी चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान झज्जर जिले के गांव कालियावास निवासी अश्वनी उर्फ ललित के रूप में हुई है। आरोपी ने वारदात भी कबूल कर ली है।

गौरतलब है कि वीरवार देर रात दिल्ली रोड स्थित धीरज एंड संस नामक मोबाइल शोरूम में लगे रोशनदान का सरिया काटकर अज्ञात ने लाखों रुपये के मोबाइल व गल्ले में रखी हजारों की नकदी चोरी कर ली थी। पीड़ित शोरूम संचालक शक्ति की लाखों के स्मार्टफोन सहित करीब 55 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। चोर ने सबूत मिटाने के इरादे से शोरूम में लगी एलईडी और सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में एसपी सुनील दलाल ने सिटी थाना प्रभारी विकास ओलहान को आरोपी का पता लगाने व उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने सोमवार को चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में आरोपी अश्वनी ने बताया कि यह उसकी पहली वारदात थी और उस पर इससे पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुप्त सूत्रों ने चोरी में कालियावास निवासी अश्वनी के संलिप्त होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस प्रवक्ता भूदेव जांगड़ा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार सुबह ही आरोपी अश्वनी उर्फ ललित को समसपुर मोड़ के समीप से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ललित ने वारदात कबूल कर ली है और मंगलवार सुबह उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed