{"_id":"59515d044f1c1bb2338b4597","slug":"81498504452-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबअबअब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबअबअब
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन का अवकाश, एटीएम कैशलेस
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
ईद समेत तीन दिन छुट्टी पड़ने के कारण सोमवार को महेंद्रगढ़ के एटीएम बूथों में कैश नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के विभिन्न सड़कों पर 23 एटीएम बूथ हैं। इसमें से कुछ एटीएम बूथ खराब मिले तो अधिकांश में कैश की किल्लत रही। अमर उजाला टीम की पड़ताल के दौरान कुछ एटीएम की स्क्रीन पर बैलेंस नोट अवेलेबल का मैसेज देखने को मिला। लोगों का कहना था कि जब तीन दिन की छुट्टियां हो रही थीं तो बैंकों को कैश की व्यवस्था करनी चाहिए थी। शहर के सभी एटीएम खाली पड़े हैं। कैश के अभाव में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
सिनेमा रोड पर भी नहीं था कैश
शहर के सिनेमा रोड स्थित एसबीआई और पीएनबी एटीएम खाली पड़े थे। लोग कैश के अभाव में केवल अपना बैलेंस चेक कर वापस जा रहे थे। इसके बाद करीब 2.15 बजे मसानी चौक स्थित एचडीएफसी और एसबीआई एटीएम बूथ की पड़ताल की तो वहां भी ऐसा ही हाल था। करीब 2. 26 बजे रेलवे रोड स्थित सेंट्रल बैंक, कारपोरेशन बैंक, बड़ौदा और एचडीएफसी एटीएम बूथों की पड़ताल की। इनमें सेंट्रल बैंक और कारपोरेशन बैंक में कैश नहीं था। बड़ौदा और एचडीएफसी बूथ पर शटर लगा था।
बस स्टैंड एटीएम पर था यह हाल
नगर के बस स्टैंड पर पंजाब नेशनल बैंक का एक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दो एटीएम बूथ हैं। एसबीआई बूथ पर दो और पीएनबी बूथ पर एक एटीएम है। अमर उजाला टीम ने दिन में करीब 2.45 बजे बस स्टैंड स्थित एटीएम पर पहुंचकर कर पड़ताल की। एसबीआई की एक मशीन खराब थी तो एक में कैश नहीं था। पीएनबी एटीएम की स्क्रीन पर - एटीएम पे करंटली एनबेल टू डिसपेंस कैश का मैसेज आ रहा था। मशीन बैलेंस चेक की पर्ची निकाली रही थी।
विज्ञापन
हाईवे पर था यह हाल
नेशनल हाईवे पर अलग-अलग चार जगहों पर एटीएम लगे हैं। इनमें से किसी भी एटीएम में पैसे नहीं थे। इस कारण भी उपभोक्ता बहुत परेशान दिखे। अमर उजाला टीम दिन में 2.57 बजे हाईवे पर स्थित एसबीआई एटीएम बूूथों पर पहुंची, तो वहां के दोनों ही बैंकों के एटीएम खाली पड़े थे। इसके अलावा सतनाली चौक पर पीएनबी और हीरो बाइक एजेंसी के पास केनरा बैंक का एटीएम भी खाली पड़ा था। हुड्डा पार्क के सामने आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम में भी कैश नहीं था।
मुझे घर का सामान लेकर जाना था। एटीएम में कैश ही नहीं है। मैं सिनेमा रोड और मसानी चौक पर भी जाकर आया हूं। उन एटीएम में भी पैसे नहीं थे। अब वापस ही जाना पड़ेगा। - उदयभान, लावन
मैं प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग करता हूं। मुझे कोचिंग की फीस जमा करवानी थी। मैंने दो तीन एटीएम चेक किया परंतु किसी में पैसे नहीं मिले। अब वापस घर जाना पड़ेगा। - सचिन, खैराना।
घर पर चिनाई का काम चल रहा है। आज मजदूरों को पैसे देने थे। एटीएम से पैसे निकलवाने आया था। बस स्टैंड, राव तुलाराम चौक, हड्डा पार्क के एटीएम खाली पड़े हैं। सिनेमा रोड एटीएम पर आश थी यह भी खाली पड़ा है। - राधेश्याम।
एटीएम से पैसे निकलवाकर घल का सामान लेकर जाना था। किसी भी एटीएम में पैसा नहीं है। रेलवे रोड पर भी एटीएम में पैसे नहीं है। इस रोड पर दो एटीएम पर शटर लगा हुआ है। - सुंदर झूक।
छुट्टी से पहले एटीएम में कैश डाला गया था। तीन दिन की छुट्टी होने पर खाली हो गए होंगे, मंगलवार को बैंक खुलने पर दोबारा कैश डाल दिया जाएगा। - पकंज भाटिया, मैनेजर एसबीआई, महेंद्रगढ़।