{"_id":"594185b64f1c1b2f7b8b4608","slug":"81497466294-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ग विशेष के दबाव में सरकार : राजकुमार सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ग विशेष के दबाव में सरकार : राजकुमार सैनी
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ग विशेष के दबाव में आकर काम कर रही सरकार : राजकुमार सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। प्रदेश सरकार एक वर्ग विशेष के दबाव में आकर दंगाइयों के परिजनों को नौकरी देकर अपनी कमजोरी साबित कर दी है। दो साल पहले प्रदेश में आरजकता का माहौल पैदा करने वाले दंगाइयों के परिजनों को सरकार नौकरी दे रही है जबकि लूटपाट के पीड़ितों सुध तक नहीं ले रही है। यह बात सांसद राजकुमार सैनी नेे बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
सांसद सैनी ने कहा कि यदि लोकतंत्र में इसी प्रकार वर्ग विशेष के दबाव में आकर हत्या के आरोपियों को सहयोग और आरक्षण दिया जाने लगा तो आजादी से पहले के दिन याद आने लगेंगे। यदि यू ही चलता रहा तो सरकार व अदालतों की जरूरत ही नहीं रहेगी। जिस तरह से आजादी से पहले मजबूत काबिले के लोग अपने से कमजोर को दबा लेते थे ठीक उसी प्रकार स्थिति हो जाएगी। इसलिए उन्होंने कमजोर वर्ग के हकों पर पड़ रहे डाके के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लिया है।
संख्या के आधार पर मिले आरक्षण
सैनी ने कहा कि जिसकी जितनी संख्या उतने ही अनुपात में आरक्षण की व्यवस्था लागू कर देनी चाहिए। उन्होंने देश के कुछ प्रदेशों में चल रहे किसान आंदोलनों को कांग्रेस पार्टी की साजिश बताया। सांसद ने राहुल गांधी और ज्योतिराज सिंधिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि इन नेताओं खेती के बारे में अलफ तक का ज्ञान नहीं है और ये किसानों के हितैषी होने का दंभ भर रहे है। उन्होंने कहा कि 2019 में यदि प्रदेश की जनता ने मौका दिया तो वे दिखाएंगे कि अच्छी नीतियों को किस प्रकार लागू किया जाता है। इस मौके पर नप चेयरपर्सन भारती सैनी, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, नगर पार्षद कपिल यादव, नगर पार्षद कृष्ण यादव, नगर पार्षद पवन सैनी, डा. रतन सैनी, श्रीचंद ठेकेदार, नगर पार्षद सुशीला सैनी, सैनी सभा के पूर्व प्रधान जयप्रकाश सैनी, डा. सतीश यादव गुरुग्राम, पुष्पा शर्मा, राव रमेश पायलट, डा.एलसी जोशी, नारनौल बार एसोसिएशन के प्रधान मनीष वशिष्ठ, रघुबीर सैनी, सुखदेव आर्य, संजीव वर्मा, अनिल शर्मा, विपिन बोहरा व संजीव संघी आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
किसानों का भला भाषणों से नहीं होगा
मंडी अटेली। राजकुमार सांसद सैनी ने कहा कि अगर बेरोजगार व किसानों का भला भाषणों से होता तो 70 साल से किसानों की यह बुरी दशा नहीं होती। सैनी अटेली में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज इतने दिन शासन करने के बाद किसानों की दशा नहीं सुधार पाये आज वे किसान का भला करने की बात करते है।