{"_id":"68702a5b71598c8369052d66","slug":"80-work-of-sports-grounds-being-prepared-with-rs-15-crores-is-complete-rohtak-news-c-17-roh1019-687829-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: डेढ करोड़ से तैयार होंगे रहे खेल मैदानों का 80 प्रतिशत काम पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: डेढ करोड़ से तैयार होंगे रहे खेल मैदानों का 80 प्रतिशत काम पूरा
Fri, 11 Jul 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 11 Jul 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में डेढ करोड़ रुपये से बन रहे चार खेल मैदानों का काम 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इसी माह लॉन टेनिस और बास्केटबॉल खिलाड़ियों इसकी सौगात मिल सकती है।
नेशनल स्तर के ये मैदान सिंथेटिक होंगे जिससे खिलाड़ियों को अभ्यास करने में काफी सुविधा होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन बताया कि अगर मौसम अनुकूल रहा तो ये सभी मैदान जुलाई में बनकर तैयार हो जाएंगे।
खेल निदेशक शकुंतला बेनीवाल ने बताया कि एमडीयू के गेट नंबर चार से गुजरने वाली 700 मीटर की सड़क लॉन टेनिस और एथलेटिक्स मैदान के बीच है। विश्वविद्यालय प्रशासन खेलों के विकास को प्राथमिकता देता है और कभी भी खेल मैदानों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
विज्ञापन
गेट नंबर चार का निर्माण एक अलग परियोजना का हिस्सा है, विश्वविद्यालय प्रशासन खिलाड़ियों को दो राष्ट्रीय स्तर के लॉन टेनिस और दो राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल मैदान उपलब्ध करा रहा है। आसपास किसी भी अन्य यूनिवर्सिटी में इस तरह के अत्याधुनिक सिंथेटिक मैदान उपलब्ध नहीं हैं।
एमडीयू ने देश को ओलंपिक स्तर के कई खिलाड़ी दिए हैं जिनमे बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया, विनेश फोगाट और अमित पंघाल जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।
वर्जन
विवि खिलाड़ियों को काफी महत्व देता है। विवि कभी नहीं चाहता है वह अपने खेल के मैदानों को नुकसान पहुंचाए। हमारे एक मैदान को नुकसान हुआ है तो हमने दो नए मैदान तैयार कर दिए।
प्रो. राजबीर सिंह, कुलपति, एमडीयू
वर्जन
विवि में चार बॉस्केटबॉल के मैदान बनाए जा रहे हैं। सभी मैदान डेढ़ करोड़ रुपये से तैयार किए जा रहे हैं। चारों मैदानों का कार्य 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। अगर मौसम अच्छा रहा तो जुलाई माह में बनकर तैयार हो जाएंगे।
जेएस दहिया, एक्सईएन, एमडीयू