फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   80 percent dental surgeons do not get promotion, pay scale does not increase.

Rohtak News: 80 प्रतिशत डेंटल सर्जन की नहीं होती पदोन्नति, न बढ़ता पे स्केल

Tue, 13 Aug 2024 03:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
80 percent dental surgeons do not get promotion, pay scale does not increase.
12सीटीके21..पीजीआई ​स्थित सिविल सर्जन ​कार्यालय में सोमवार को सिविल सर्जन को ज्ञापन देते सीनियर
रोहतक। जिले के सरकारी दंत चिकित्सकों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए काले बैज लगाकर रोष जताया। सोमवार को सभी दंत चिकित्सकों ने मरीजों का इलाज करते हुए अपने कोट पर काले रिबन लगाए रखे। जिले में करीब 40 डेंटल सर्जन हैं। दोपहर करीब 2:30 बजे नागरिक अस्पताल के सभी डेंटल सर्जन डॉ. अतुल शर्मा की अगुवाई में सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। यहां सीएमओ डॉ. रमेश चंद्र को मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मुख्य तौर पर डॉ. अतुल शर्मा, वरिष्ठ दंत चिकित्सक, रोहतक, डॉ. नवीन जिंदल, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. ममता, डॉ. विशाल मोंगिया व डॉ. रोमा राठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



---2008 से शुरू हुआ डेंटल सर्जन से भेदभाव
चिकित्सकों की माने तो 2008 से पहले तक एमओ और सिविल सर्जन दोनों के पे स्केल बराबर थे। पदोन्नति पॉलिसी भी एक जैसी ही थी। अब हो यह रहा है कि सिर्फ 20 प्रतिशत डेंटल सर्जन की पदोन्नति हो रही है। बाकी 80 प्रतिशत को यूं ही अपने हाल पर छोड़ दिया जा रहा है। पदोन्नति और पे-स्केल न बढ़ने के कारण उनका मनोबल गिर रहा है। एक तरफ जहां एमओ हर पांच साल में पदोन्नति सौ प्रतिशत पा रहे हैं तो वहीं डेंटल सर्जन की पदोन्नति की प्रक्रिया छठे वर्ष से शुरू होती है। आज से 16 साल पहले ऐसा बिल्कुल नहीं था।
विज्ञापन





---यह है मुख्य मांगें

-मेडिकल ऑफिसर की तरह समान वेतनमान किया जाए।
- मेडिकल ऑफिसर की तरह समयबद्ध तरक्की दी जाए।
- स्पेशलिस्ट कैडर व दंत चिकित्सकों के साथ साल 2008 से हो रहे सभी प्रकार के भेदभाव दूर किए जाएं।

12सीटीके21..पीजीआई स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में सोमवार को सिविल सर्जन को ज्ञापन देते सीनियर

12सीटीके21..पीजीआई स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में सोमवार को सिविल सर्जन को ज्ञापन देते सीनियर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed