{"_id":"68d0601a9f80c22f99069dce","slug":"8-crore-rupees-will-be-spent-to-renovate-4-roads-rohtak-news-c-17-roh1020-731732-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आठ करोड़ से होगा 4 सड़कों का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आठ करोड़ से होगा 4 सड़कों का नवीनीकरण
Mon, 22 Sep 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
महम में सड़क के नवीनीकरण का शुभारंभ करते सांसद व अन्य
- फोटो : सहावर में पैदल मार्च करती पुलिस ।
महम। राज्य सभा सदस्य रामचंद्र जांगडा ने महम शहर और हलके के गांवों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। रविवार को लगभग 3 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से शहर में हिसार रोड, 2.56 करोड़ से निंदाना सड़क, लगभग 32 लाख से बेरी रोड से काठमंडी रोड, लगभग 1.55 करोड़ की लागत से गिरावड से अजायब रोड बनाने के कार्य का शिलान्यास किया।
सांसद ने कहा कि महम हलके में सबसे ज्यादा विकास कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का विशेष लगाव होने के चलते जनहित के कार्य तुरंत प्रभाव से मंजूर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि महम हलके की 29 सड़कों को बनाने की अनुशंसा की थी। लोक निर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा भी उनके मित्र हैं तो तुरंत सभी रोड मंजूर कर दिए।
सांसद ने कहा कि रोड के अलावा शहर में पीने के पानी की समस्या, बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने सहित अन्य योजनाओं के लिए अरबों रुपये मंजूर करवाए गए हैं या कार्य शुरू हो चुके हैं। जांगड़ा ने कहा कि गांव-गांव में चर्चा है कि इस चौबीसी क्षेत्र और महम शहर के लिए पूर्व की सरकारों और नेताओं ने क्या किया।
विज्ञापन
उन्होंने और भाजपा सरकार ने कितना काम किया है। जांगड़ा ने कहा कि पूरे हरियाणा की बात करें तो महम हलके में सबसे ज्यादा विकास कार्य चल रहे हैं। इस अवसर भाजपा नेता महंत सतीश दास अजित अहलावत, टीएसी सदस्य, परवीन खत्री, नगर पालिका उप प्रधान बसंत गिरधर, नवनियुक्त एमिनेंट पर्सन जोगिंदर गिरोत्रा, सतपाल सड़ाना, मंडल अध्यक्ष अमित जांगडा, अंग्रेज राठी, मंदीप शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ जगजीत मलिक आदि मौजूद थे l