{"_id":"66fb1a665d72b28cdb0ac6e7","slug":"790-quintals-of-paddy-reached-the-market-a-day-ago-purchase-from-today-rohtak-news-c-17-roh1020-516331-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एक दिन पहले मंडी में पहुंचा 790 क्विंटल धान, खरीद आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एक दिन पहले मंडी में पहुंचा 790 क्विंटल धान, खरीद आज से
विज्ञापन
30सीटीके25.. नई अनाज मंडी में पड़ी धान। संवाद
रोहतक। सोमवार शाम तक मंडी में 790 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी। सरकारी खरीद 1 अक्तूबर यानी मंगलवार से हो रही है। मंडी प्रशासन ने खरीद की तैयारी पूरी होने का दावा किया है। जिले के 30 हजार से ज्यादा किसानों ने पंजीकरण कराया है।
अनाज मंडी परिसर में धान खरीद को लेकर सोमवार देर शाम तक मंडी प्रशासन व्यस्त रहा। सोमवार शाम तक धान व बाजरे की फसल लेकर बड़ी संख्या में किसान मंडी पहुंचे। मंडी में फिलहाल 790 क्विंटल धान आ चुका है, इसकी खरीद मंगलवार को होगी। जिले के 30 हजार 377 किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्योरा के तहत पंजीकरण करवाया है।
मंडी में खरीद की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी। किसान बिक्री के लिए फसल सुखाकर लाएं, 14 प्रतिशत से ज्यादा नमी न हो। पंजीकरण होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
देवेंद्र ढुल, सचिव, मार्केटिंग बोर्ड।