फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   78 donated blood, 19 people applied for organ donation

Rohtak News: 78 ने रक्तदान, 19 लोगों ने अंगदान के लिए किया आवेदन

Tue, 01 Oct 2024 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
78 donated blood, 19 people applied for organ donation
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ की ओर से यूटीडी एनएसएस यूनिट्स के सहयोग से रक्तदान व अंगदान संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। 78 लोगों ने रक्तदान किया। 19 लोगों ने अंगदान का आवेदन किया। राधाकृष्णन सभागार में आयोजित शिविर में एमडीयू के कुलसचिव प्रो. गुलशन तनेजा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

कुलसचिव ने कहा कि एनएसएस का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा है। समाज सेवा का कार्य युवा शक्ति को सशक्त करता है। पीजीआईएमएस से राजेश कुमार व दीप्ति कुमारी ने अंगदान के लिए प्रेरित किया। नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट झज्जर के ट्रांसफ्यूज़न मेडिसिन से डाॅ. साक्षी बतरा, ताराचंद और उनकी टीम ने रक्तदान कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन

मोटिवेशनल स्पीकर सावित्री वर्मा ने कैंसर जागरूकता पर व्याख्यान दिया। एनएसएस कोऑर्डिनेटर डाॅ. सविता राठी ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। मॉडल स्कूल की प्राचार्य डाॅ. अरुणा तनेजा, ममता राणा, प्रो. जेएस सिक्का व कैंपस स्कूल की निदेशक प्रो. विनीता शुक्ला ने बतौर विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यातिथि ने रक्तदाताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed