फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   76 new cases of corona, 12 PGI doctors and one steno

कोरोना के 76 नए केस, 12 पीजीआई के डॉक्टर व एक स्टेनो

Fri, 07 Jan 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
76 new cases of corona, 12 PGI doctors and one steno
रोहतक। कोरोना का खतरा हर दिन तेजी से बढ़ रहा है। जिले में वीरवार को 76 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें से 13 केस प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा केंद्र पीजीआई के हैं। वीरवार शाम को जारी हुई रिपोर्ट में 13 संक्रमितों में से 12 डॉक्टर व एक स्टेनो है। इन्हें घरों में ही एकांतवास में रखा गया है। पीजीआई में वीरवार को एक और संक्रमित मरीज भर्ती होने के साथ अब यह आंकड़ा चार पहुंच गया है। इनमें से तीन मरीज ऑक्सीजन पर हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 63 संक्रमितों की पुष्टि की है। शुक्रवार से उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार कार्यालयों का औचक निरीक्षण करेंगे। यहां वैक्सीन नहीं लगवाने या कोरोना नियमों का पालन न करने वाले के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 153 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से दो अस्पताल में व शेष 151 घरों में उपचाराधीन हैं। विभाग ने 63 कोरोना मरीजों की पुष्टि की है। इसके अलावा 13 मरीज पीजीआई के हैं। इन संक्रमितों में पांच विद्यार्थी हैं। इसके अलावा सीए, व्यवसायी, कर्मचारी अधिवक्ता, दवा विक्रेता, आईएमटी प्रबंधक, स्कूल शिक्षक, गृहिणी, किसान व अन्य वर्ग शामिल हैं। विभाग ने वीरवार को 1858 लोगों के सैंपल लिये। जबकि 1048 को रिपोर्ट का इंतजार रहा। संक्रमण दर 4.19 प्रतिशत व सुधार की दर 97.16 प्रतिशत है। यह कुछ राहत देन वाला है।
विज्ञापन

बुजुर्गों व स्वास्थ्य कर्मचारियों को बूस्टर डोज की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग ने महामारी के खतरे को देखते हुए बूस्टर डोज यानी सुरक्षा डोज की तैयारी की है। इसके तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों व 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को यह सुरक्षा डोज दी जाएगी। दूसरी डोज लगे नौ महीने का समय हो चुके लोगों को ही यह डोज लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ऐसे लोगों को डाटा तैयार कर रहा है। डाटा तैयार होने पर 10 जनवरी से डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम एन्क्लेव में 9 को टीकाकरण
सरकार ने 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए टीकाकरण शुरू किया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग शिवम एन्क्लेव में 9 जनवरी से शिविर लगाएगा। शिवम एन्क्लेव वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से शिव पार्क में यह शिविर प्रात: 10 से दोपहर 2 बजे तक लगेगा। यहां दोपहर 2 बजे तक कोई भी टीका लगवा सकता है। सोसायटी प्रधान विनोद पाहवा ने बताया कि टीका लगवाने वाले को आधार कार्ड साथ लाना होगा। इस मौके पर उपप्रधान गुलशन कुमार, भूषण किनरा, विशाल भाटिया, ऋषि मल्होत्रा, विजय जैन, प्रवीण जुनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed