फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   75 thousand quintals of paddy arrived, know what was the price of paddy

Rohtak News: 75 हजार क्विंटल धान की हुई आवक, जानिए क्या रहा धान का भाव

Mon, 11 Nov 2024 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 11 Nov 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
75 thousand quintals of paddy arrived, know what was the price of paddy
10jjrp26- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में पड़ा धान। संवाद
झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में बाजरे की आवक में कमी आई है। रविवार को अनाज मंडी में लगभग 1077 क्विंटल बाजरा आया। मंडी की छुट्टी होने के कारण बाजरे की खरीद नहीं की गई, केवल बाजरे का उठान किया गया है। रविवार को 1500 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया। झज्जर अनाज मंडी में अभी तक लगभग 150470 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है, वहीं 142825 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। लगभग 141000 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया है।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में धान की आवक तेज होने लगी है। झज्जर अनाज मंडी में रविवार को लगभग चार हजार क्विंटल धान की आवक हुई और 3500 क्विंटल धान की खरीद की गई। अभी तक झज्जर अनाज मंडी में लगभग 75 हजार क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। लगभग 65 हजार क्विंटल धान की खरीद की गई है। जिले की मंडियाें में धान और बाजरे की आवक जारी है। अभी तक जिले की मंडियों में लगभग 382640 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। वहीं लगभग 365920 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है और लगभग 360030 क्विंटल बाजरे का उठान किया जा चुका है। जिले में लगभग 1100 क्विंटल पीआर धान की आवक हुई है और 990 क्विंटल पीआर धान की खरीद की गई हैं।
विज्ञापन




झज्जर अनाज मंडी में धान के भाव

रविवार को झज्जर अनाज मंडी में किस्म 1121 हाथ से निकाला गया धान 4300 रुपये और मशीन से निकाला गया धान 3652 रुपये, 1718 हाथ से निकाला गया धान 3800 रुपये और मशीन से निकाला गया धान 3650 रुपये, 1509 और 1692 हाथ से निकाला गया धान 3200 रुपये और मशीन से निकाला गया धान 2700 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को अनाज मंडी में लगभग 1077 क्विंटल बाजरे की आवक हुई। रविवार को मंडी की छुट्टी होने के कारण बाजरे की खरीद नहीं की गई, केवल बाजरे का उठान किया गया। रविवार को 1500 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया। - दीपक, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed