फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   75 teams launched a cleanliness drive on PM Modi's birthday.

Rohtak News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर 75 टीमों ने चलाया सफाई अभियान

Thu, 18 Sep 2025 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
75 teams launched a cleanliness drive on PM Modi's birthday.
31 वार्ड 14 में सफाईकर्मियों के साथ झाड़ू लगाती पार्षद कंचन खुराना। स्रोत : पार्षद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। स्वच्छता अभियान के तहत बुधवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर नगर निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। 75 टीमों ने 22 वार्डों में पार्षदों के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाकर 315 मीट्रिक टन कचरा निकाला। वीरवार को निगम का विशेष अभियान एक दिन के लिए बंद रहेगा। रूटीन में निगम की टीम सफाई करेगी।
निगम की तरफ से बुधवार को 22 वार्ड में 75 जगह विशेष सफाई चलाने का निर्णय लिया था। इसके लिए वार्ड अनुसार पार्षदों की मदद ली गई। वार्ड-6 में महिला पार्षद नीरा भटनागर ने चौक-चौराहों पर सफाई करवाई जबकि पूर्व पार्षद नरोतामल भटनागर ने टीम के साथ एलिवेटेड रोड पर झाड़ू चलाया।
विज्ञापन

वार्ड-5 के पार्षद सुरेश किराड़ व सात के पार्षद कपिल नागपाल ने गोहाना रोड रोड पर सफाई की। वार्ड 14 की महिला पार्षद कंचन खुराना व पूर्व पार्षद अशोक खुराना ने झंग कॉलोनी से सफाई अभियान की शुरुआत की। सफाईकर्मियों को मिठाई खिलाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोनीत पार्षद रमेश बोहर ने गांव के नजदीक सड़क पर झाड़ू से सफाई की। पार्षद बिजेंद्र हुड्डा ने शीला बाईपास, अंजू सैनी ने हैफेड रोड, परीक्षित देशवाल ने गांव बलियाना, डिंपल जैन ने हुडा कॉम्पलेक्स में कर्मियों के साथ मिलकर सफाई की।
निगम की 75 टीमों ने 22 वार्डों में पार्षदों के नेतृत्व में सफाई की। 48 घंटे से स्पेशल अभियान चलाया गया था। ऐसे में वीरवार को स्पेशल अभियान नहीं चलेगा। रूटीन में सफाई होगी।

- प्रदीप कौशिक, स्वच्छता अधिकारी, नगर निगम

31  वार्ड 14 में सफाईकर्मियों के साथ झाड़ू लगाती पार्षद कंचन खुराना। स्रोत : पार्षद

31 वार्ड 14 में सफाईकर्मियों के साथ झाड़ू लगाती पार्षद कंचन खुराना। स्रोत : पार्षद

31  वार्ड 14 में सफाईकर्मियों के साथ झाड़ू लगाती पार्षद कंचन खुराना। स्रोत : पार्षद

31 वार्ड 14 में सफाईकर्मियों के साथ झाड़ू लगाती पार्षद कंचन खुराना। स्रोत : पार्षद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed