{"_id":"66984bbf292aa4007c069564","slug":"75-percent-work-of-delhi-bypass-bridge-completed-rohtak-news-c-17-roh1020-465160-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिल्ली बाईपास पुल का 75 प्रतिशत काम पूरा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिल्ली बाईपास पुल का 75 प्रतिशत काम पूरा हुआ
विज्ञापन
17सीटीके17... दिल्ली बाईपास स्थित निर्माणाधीन पुल। संवाद
रोहतक। शहर के दिल्ली बाईपास स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर व भालौठ सब ब्रांच नहर पर बन रहे पुल का काम करीब 75 प्रतिशत हो गया है। दूसरे टू-लेन फ्लाईओवर का काम पूरा करने के लिए नहर के ऊपर स्लैब डालने का काम शेष है। मानसून के चलते नहर में पानी आने की वजह से काम धीमा हो गया है। नहर बंद होने पर काम पूरा हो पाएगा।
250 मीटर लंबा है पुल
जेएलएन नहर पर पुल निर्माण का कार्य जारी है। बारिश के चलते नहर पानी से लबालब है। इस कारण काम थोड़ा धीमा हो गया है। फिलहाल नहर के दोनों ओर के हिस्सों पर काम चल रहा है। नहर के ऊपरी हिस्से पर स्लैब रखना शेष है। पानी बंद होने पर ही यह काम शुरू हो पाएगा। इसके लिए फिलहाल बारिश बंद होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही करीब 15.83 करोड़ रुपये की लागत से बन रही 250 मीटर लंबे पुल के बचे हिस्से पर स्लैब रखी जाएगी। इससे पूर्व बीम भरी जाएगी। यह काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा।
दिल्ली रोड पर जेएलएन व भालौठ सब ब्रांच से होकर गुजरने वालों को अक्सर दिक्कत आती थी। यहां नहरी पानी के चलते सड़क बार-बार टूटती रहती थी। इस समस्या के समाधान के लिए यहां टू लेन फ्लाईओवर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
नहर में पानी की वजह से काम थोड़ा धीमा हुआ है। बारिश के बाद काम फिर तेजी पकड़ेगा। इसके बाद बचे हिस्से पर भी स्लैब डालकर सड़क बनाई जाएगी। फिलहाल 75 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। विभाग इस निर्माण को जल्द ही पूरा कर लेगा।
नरेंद्र सिंगरोहा, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।