फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   74,891 farmers of the district received Samman Nidhi of Rs 14.98 crore

Rohtak News: जिले के 74,891 किसानों को मिली 14.98 करोड़ की सम्मान निधि

Sun, 03 Aug 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 03 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
74,891 farmers of the district received Samman Nidhi of Rs 14.98 crore
दिल्ली रोड ​स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त व
रोहतक। जिले में 74,891 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करीब 14.98 करोड़ की राशि स्थानांतरित की है। किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त शनिवार को जारी की गई। इसके लिए जिले के किसानों के लिए राशि वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विकास एवं पंचायत, खनन व भू-विज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव भाषण भी सुनाया गया।
विज्ञापन

पंवार ने कहा कि किसानों को राशि वितरण करने का कार्यक्रम उस संकल्प को दोहराता है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए वर्ष 2014 से लिया था। उन्होंने कहा कि जिले में 74,891 किसानों को 14 करोड़ 97 लाख 82 हजार रुपये स्थानांतरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री पंवार ने कहा कि इस योजना ने देश के करोड़ों किसानों के जीवन को बदल दिया है। छोटे व मध्यम वर्ग के किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। हरियाणा में साढ़े 10 वर्षों में 6,436 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दिया जा चुका है।
यदि इसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 9,026 करोड़ रुपये के क्लेम भी जोड़ दिए जाएं तो यह राशि 15,462 करोड़ रुपये बनती है। प्राकृतिक आपदाओं से फसल खराब होने पर मुआवजा राशि 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की गई है।

कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, मेयर राम अवतार वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, पूर्व मेयर मनमोहन गोयल, भाजपा सभी प्रकोष्ठ जिला प्रभारी डॉ. अशोक कुमार रंगा, सुखबीर चिंदोलिया, उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह व जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed