फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   72.20 kilometer railway track from Asthal Bohar to Rewari will be doubled.

Rohtak News: अस्थल बोहर से रेवाड़ी तक 72.20 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का होगा दोहरीकरण

Fri, 26 Jul 2024 04:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 26 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
72.20 kilometer railway track from Asthal Bohar to Rewari will be doubled.
झज्जर। लगभग 12 साल पहले बने झज्जर से गुजरने वाली रेलवे लाइन को इस बार रेलवे बजट में सौगात मिली है। अस्थल बोहर से रेवाड़ी तक जाने वाली रेलवे लाइन का दोहरीकरण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने दो दिन पहले रेलवे बजट में इसकी घोषणा की थी। इसके लिए 65.20 लाख रुपये का अतिरिक्त बजट भी मंजूर किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के दोहरीकरण होने से लोगों को फायदा होगा। यहां पर ट्रेनों की संख्या में वृद्धि होने की उम्मीद है। झज्जर रेलवे स्टेशन से चुनिंदा ट्रेनें ही गुजरती हैं। इसमें से कुछ ट्रेनें तो रात में जाती हैं। इसके चलते यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब केंद्र सरकार ने इस लाइन का दोहरीकरण करने का निर्णय लिया है। अस्थल बोहर तक लाइन दोहरी है, लेकिन उससे आगे रेवाड़ी तक सिंगल रेलवे लाइन है। इससे पहले रेल मंत्रालय की तरफ से दो बड़ी रेल परियोजनाओं की घोषणा की गई। गुरुग्राम के फरुर्खनगर से झज्जर और झज्जर से चरखी दादरी होते हुए लोहारू तक रेल लाइन बिछाने की योजना है। रेल मंत्रालय ने इन दोनों नई परियोजनाओं के लिए सर्वे को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन



अस्थल बोहर से रेवाड़ी के बीच पड़ने वाले रेलवे स्टेशन
अस्थल बोहर
डीघल
झज्जर
माछरौली
पालहावास
गोकलगढ़
रेवाड़ी जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed