{"_id":"5cacfc44bdec22146d708435","slug":"71554840644-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को फोन पर भेजे अश्लील मैसेज, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को फोन पर भेजे अश्लील मैसेज, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को फोन पर भेजे अश्लील मैसेज, आरोपी गिरफ्तार
हिसार। शहर की एक कॉलोनी निवासी विवाहिता ने पुलिस को युवक मोहित के खिलाफ शिकायत दी है कि वह उसके फोन पर अश्लील हरकतें कर उसे परेशान कर रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
मिलगेट थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि आरोपी मोहित पिछले दो महीने से उसके फोन पर अश्लील मैसेज भेजकर उसे परेशान कर रहा है। फोन पर वह गालियां भी निकालता है, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। जांचकर्ता हेड कांस्टेबल रामनिवास के अनुसार शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294, 506 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।