फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   विद्यार्थियों तक नहीं पहुंचा डीएचई का शेड्यूल,

विद्यार्थियों तक नहीं पहुंचा डीएचई का शेड्यूल,

Sun, 15 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों तक नहीं पहुंचा डीएचई का शेड्यूल,

विज्ञापन
हेडिंग : विद्यार्थियों तक नहीं पहुंचा डीएचई का शेड्यूल, अटका दस्तावेजों का वेरिफिकेशन
-पीजी में प्रवेश का सुबह साढ़े नौ बजे जारी हुआ शेड्यूल, 10 बजे से करनी थी दस्तावेजों की वेरिफिकेशन
-शेड्यूल के तहत वेरिफिकेशन के पहले दिन जानकारी के अभाव में नहीं पहुंचे विद्यार्थी, बारिश ने भी बढ़ाई मुश्किल
-कॉलेज से पीजी करने वालों के पास दो दिन, 16 व 17 को करा सकते हैं वेरिफिकेशन
-डीएचई ने पीजी कोर्सों में दाखिले का जारी किया शेड्यूल, 19 को जारी होगी पहली मेरिट सूची
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। कॉलेजों में स्नातक के बाद अब स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। डीएचई ने शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी किया। शेड्यूल जारी होने के साथ ही विद्यार्थियों के दस्तावेज वेरिफिकेशन का समय भी शुरू हो गया है। पहले दिन जानकारी के अभाव में नाम मात्र ही विद्यार्थी वेरिफिकेशन को पहुंचे। बारिश ने भी विद्यार्थियों की मुश्किल बढ़ाने का काम किया।
शनिवार सुबह डीएचई ने अपनी वेबसाइट पर पीजी में प्रवेश का शेड्यूल जारी किया। इसमें शनिवार सुबह से ही विद्यार्थियों के दस्तावेज जांचने की बात कही गई। जांच 17 जुलाई तक चलेगी, मगर विद्यार्थियों को दो ही दिन मिलेंगे। इसकी वजह शनिवार को विद्यार्थियों के पास पहले से वेरिफिकेशन संबंधी जानकारी न होना है। यही वजह रही कि शनिवार को भूगोल विषय के करीब पांच ही विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों की जांच कराई। अब सोमवार व मंगलवार को वेरिफिकेशन होगी। यहां विद्यार्थियों की भीड़ के कारण अव्यवस्था बन सकती है। यही नहीं बारिश ने भी विद्यार्थियों की मुश्किल बढ़ाने का काम किया। बरसात के चलते विद्यार्थी कॉलेज नहीं पहुंच सके। इस कारण उन तक वेरिफिकेशन की सूचना भी नहीं पहुंची। शनिवार के चलते दिन भर कॉलेजों में सूनापन छाया रहा।
विज्ञापन

भूगोल में एक सीट पर 13 व फिजिक्स में 21 दावेदार
नेकीराम शर्मा कॉलेज में भूगोल व फिजिक्स विषयों में पीजी के लिए 40-40 सीटें हैं। इनके लिए वेरिफिकेशन के बाद 19 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। कॉलेज में भूगोल विषय के लिए 541 व फिजिक्स के लिए 874 आवेदन आए हैं। इन आवेदनों के हिसाब से भूगोल में एक सीट के लिए 13 व फिजिक्स में 21 उम्मीदवार कतार में हैं। ऐसे में भूगोल के लिए 13 व फिजिक्स के लिए दाखिला लेना 21 गुना टफ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौड़ कालेज में ओपन काउंसिलिंग कल
रोहतक। एमडीयू के तहत चल रही दाखिला प्रक्रिया के तहत स्नातक (यूजी) कक्षाओं के लिए 16 जुलाई को गौड़ कॉलेज में ओपन काउंसिलिंग होगी। पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट में दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थी काउंसिलिंग में शामिल होकर अपना दाखिला सुनिश्चित कर सकते हैं। गौड़ कॉलेज प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा ने बताया कि दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए यह अवसर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed