{"_id":"5b2d5d474f1c1b624d8b79f1","slug":"71529699655-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रेनों की सफाई और बाढ प्रबंधन मामले में सरकार ने विधान सभा में रखी झुठी रिपोर्ट-दांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रेनों की सफाई और बाढ प्रबंधन मामले में सरकार ने विधान सभा में रखी झुठी रिपोर्ट-दांगी
Updated Sat, 23 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रेनों की सफाई और बाढ़ प्रबंधन मामले में सरकार ने विधान सभा में रखी झूठी रिपोर्ट : दांगी
जल्द नहीं की सफाई तो कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
महम।
विधायक आनंद सिंह दांगी ने शुक्रवार सुबह महम ड्रेन का दौरा कर बाढ़ प्रबंधन और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। ड्रेनों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाए जाने पर उन्होंने सिंचाई विभाग के एसई संजीव राठी, एक्सईएन रामनिवास, एसडीओ दीपक कुमार को मौके पर बुलाकर ड्रेन सफाई में हो रही देरी के बारे में पूछताछ की और ड्रेन की सफाई जल्द करने के आदेश दिए।
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विधान सभा में सरकार की ओर से बाढ़ प्रबंधन और ड्रेनों की सफाई का काम पूरा किए जाने का वादा किया गया था। लेकिन अभी तक एक भी ड्रेन की सफाई नही की गई है। सभी ड्रेन घास और सरकंडों से अटी पड़ी है। अगर जल्द ही ड्रेनों की सफाई करवाने के साथ-साथ पानी निकासी की व्यवस्था नही की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
मशीन खराब होने से हुई देरी : एक्सईन
इस बारे में सिंचाई विभाग के एक्सईएन रामनिवास ने कहा कि मशीन खराब होने के कारण ड्रेन सफाई का कार्य प्रभावित हुआ था। ड्रेन में 145 बुर्जी है जिसमें से 120 बुर्जियों की सफाई की जा चुकी है। सिर्फ 25 बुर्जी बकाया हैं। जिसे जून माह में ही साफ किया जाएगा। विभाग की गाइड लाइन के अनुसार 30 जून तक ही सफाई करनी होती है।
विज्ञापन
ड्रेन सफाई मामले को उठाएंगे विधानसभा में : दांगी
शुक्रवार को महम हलके के कांग्रेस विधायक आनंद सिंह दांगी लाखनमाजरा ड्रेन पर पहुंचे और सफाई का जायजा लिया। ड्रेन की सफाई व्यवस्था को देख कर दांगी अधिकारियों पर भड़के और 30 जून तक ड्रेन की सफाई की मांग करते हुए कहा कि यदि 3 जून तक ड्रेन की सफाई नहीं हुई तो वे 3 जुलाई को फिर ड्रेन का जायजा लेंगे। ड्रेन की सफाई 15 जून तक हो जानी चाहिए। यदि तय समय में सफाई नहीं हुई तो वे इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे। तथा इसके अलावा उनकी विधानसभा कमेटी ड्रेनेज महकमे से संबधित हैं। वे इस मामले को कमेटी में उठाकर सभी संबधित अधिकारियों को मौके पर बुलाएंगे।
उंगली कटवाकर शहीद होने का प्रयास कर रहे हैं विधायक : शमशेर खरकड़ा
भाजपा नेता शमशेर खरकड़ा ने विधायक आनंद सिंह दांगी द्वारा ड्रेन का दौरा किए जाने के मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। शमशेर खरकड़ा ने कहा कि कांग्रेस विधायक ने हमेशा लूट और झूठ की राजनीति करने का काम किया है। उन्होंने कभी भी बाढ़ प्रबध्ंान और ड्रेनों की सफाई का जायजा नहीं लिया। अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से दस दिन के अंदर सभी ड्रेनों की सफाई करवाने केआदेश जारी करने के बाद विधायक झूठा प्रचार कर उंगली कटवाकर शहीद होने का प्रयास कर रहे हैं।
फोटो कैप्सन- 22 एमएचएम 1 महम में ड्रेन की सफाई को लेकर अधिकारियों से बात करते विधायक
प्रशासन के आदेश के बाद भी लाखनमाजरा ड्रेन की नहीं हुई सफाई
लाखनमाजरा (ब्यूरो)। प्रशासन के आदेश के बाद भी लाखनमाजरा ड्रेन की सफाई नहीं हुई है। ड्रेन की सफाई को लेकर हर साल किसान अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की गुहार लगाते हैं लेकिन हर बार वहीं ढाक के तीन पात वाली बात सामने आती है। पिछले 14-15 साल से किसान मांग करते रहे हैं लेकिन किसी ने नहीं सुना। हर साल ड्रेन ओवरफ्लो होकर टूट जाती है और किसानों की लहलहाती फसलों को अपने आगोश में ले लेती है। प्रशासन ने ड्रेन सफाई का समय 30 जून तक का रखा है। लेकिन ड्रेन की हालत देखें तो 30 जून तक ड्रेन की सफाई होना नामुमकिन है।
फोटो नंबर:1 ड्रेन में खड़ी जंगली घास व पटेरा।
फोटो नंबर:2 ड्रेन की सफाई नहीं होने पर मौके का मुआयना करते व अधिकारियों से बातचीत करते विधायक आनन्द सिंह दांगी।