फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   डॉ. रोहतास यादव मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य चयनित

डॉ. रोहतास यादव मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य चयनित

Thu, 17 May 2018 03:32 AM IST
Updated Thu, 17 May 2018 03:32 AM IST
विज्ञापन
डॉ. रोहतास यादव मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य चयनित
संशोधित
विज्ञापन

--------------

फोटो सहित

डॉ. रोहतास बने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य
- डीन एकेडमिक अफेयर ने डीन एवं निदेशक को सात वोटों से हराया

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की सदस्यता के लिए हुए चुनाव में पीजीआईएमएस रोहतक के डीन एकेडमिक अफेयर व रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रोहतास यादव ने अपने प्रतिद्वंद्वी मेडिकल कॉलेज के निदेशक एवं डीन को सात वोटों से हरा कर चुनाव जीत लिया है। अब डॉक्टर यादव संस्थान की ओर से एमसीआई में पांच साल तक प्रतिनिधित्व करेंगे। देश भर की हेल्थ यूनिवर्सिटी से एमसीआई के सदस्यों के लिये एक-एक प्रतिनिधि का चुनाव होता है, इसमें डॉ. यादव ने बाजी मार ली है। हालांकि चुनाव के दौरान एक बार कुलपति डॉ. ओपी कालरा को सदस्य बनाए जाने की बात उठी तो उन्होंने मना कर दिया। उनका नाम सामने आने पर चुनाव से पहले डॉ. रोहतास ने अपना नाम वापस लेने तक की घोषणा कर दी थी।

बुधवार को कुलपति कार्यालय में हुए चुनाव में 33 डॉक्टरों ने मतदान किया। चुनाव में डॉ. रोहतास यादव और डॉ. एमसी गुप्ता आमने सामने थे। इससे पहले मैदान में बेहोशी विभाग से डॉ. संजय जौहर भी मैदान में थे, लेकिन उन्होंने अपना नाम चुनाव से हटा लिया था। चुनाव में कुलपति सहित डीजीएचएस व संस्थान के कोर्ट मीटिंग के सदस्यों ने भी हिस्सा लिया। इसमें डॉ. यादव को 20 तो डॉ. एमसी गुप्ता को महज 13 वोट ही मिले। चुनाव के दौरान राज्यपाल, प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू गवर्नमेंट हरियाणा फाइनेंस विभाग, प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू गवर्नमेंट हरियाणा मेडिकल एजूकेशन एंड रिसर्च विभाग, लीगल रिमेंब्रेंसर हरियाणा, फरीदकोट हेल्थ विवि के कुलपति, वेस्ट बंगाल हेल्थ विवि के कुलपति किन्हीं कारणों के चलते अपना मत डालने नहीं आ पाये। वहीं हेल्थ विवि रोहतक के अलावा यमुना नगर, झज्जर, फरीदाबाद, पंचकूला के मेडिकल कॉलेज से आये डॉक्टरों ने मतदान किया।
विज्ञापन


चुनाव में कुलपति डॉ. ओपी कालरा, डॉ. एमसी गुप्ता, डॉ. आरके यादव, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. आरसी सिवाच, डॉ. एसएस लोहचब, डॉ. राजेश राजपूत, डॉ. सरिता मग्गू, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. सुरेश कांता, डॉ. गजेंद्र सिंह, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. नित्यानंद, डॉ. अंतरिक्ष दीप, डॉ. एचके अग्रवाल, डॉ. असिम दास, डॉ. इंदू खुराना, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. सुशांत गर्ग, डॉ. विवेक कौशल, डॉ. एके चौहान, डॉ. उमा चौधरी, डॉ. सतवीर सिंह, डॉ. मंजूनाथ, डॉ. किरण, डॉ. बीएम वशिष्ठ, डॉ. धारा बी धोलखंडी, डॉ. उषा वर्मा, डॉ. एके पांडेय, डॉ. जे सिंह, डॉ. आईके पंडित, डॉ. रुचि, डॉ. विनोद कौशिक व अंजू कटारिया ने मतदान किया। चुनाव के बाद डॉ. यादव को डीएमएस डॉ. संदीप कुमार सहित कई डॉक्टर उन्हें बधाई देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. यादव को मिली एक और कामयाबी
डॉ. रोहतास यादव को अपने कैरियर में बुधवार एक ओर कामयाबी मिली है। अब वह एमसीआई में बतौर सदस्य चयनित होने के बाद अपनी रिक्मेंडेशन इनडिपेंडेंट हो कर कर सकेंगे। रेवाड़ी के गांव पाली गोठडा निवासी डॉ. रोहतास यादव ने पीजीआईएमएस रोहतक से 1979 में एमबीबीएस, एमडी रेडियोलॉजी 1983 में की, इसके बाद वर्ष 2003 में वह रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष बने। इसके साथ ही डॉ. यादव संस्थान में 2005 व 2006 में चिकित्सा अधीक्षक के पद पर रहे और निदेशक का कार्यभार भी संभाला। अब डॉ. यादव के पास रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष और डीन एकेडमिक अफेयर की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed