फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आखिर जनता ने मुख्यमंत्री को ला ही दिया रोड पर : कांता

आखिर जनता ने मुख्यमंत्री को ला ही दिया रोड पर : कांता

Sat, 05 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आखिर जनता ने मुख्यमंत्री को ला ही दिया रोड पर : कांता
आखिर जनता ने मुख्यमंत्री को ला ही दिया रोड पर : कांता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
मिशन एकता समिति की प्रदेशाध्यक्ष कांता आलड़िया ने कहा कि आखिर जनता ने मुख्यमंत्री के घमंड को चूर कर दिया है, जिसके कारण उन्हें सड़क पर आना पड़ा है। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि पौने चार साल तक मुख्यमंत्री को जनता की याद क्यों नहीं आई। अब राज खिसकता देख कर मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोड शो कर रहे हैं, लेकिन अब जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी।


शुक्रवार को मिशन एकता समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। इसमें समिति की प्रदेशाध्यक्ष कांता आलड़िया ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा निकाले जाने वाला रोड शो पूरी तरह से फ्लाप रहा है। पौने चार साल के शासनकाल में भाजपा ने एक भी ऐसा काम नहीं किया है, जिससे जनता को लाभ मिल सके। प्रदेश की जनता सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह परेशान है और हर वर्ग सड़कों पर आंदोलन करने पर मजबूर है। भाजपा सरकार की अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और जनता चुनाव के इंतजार में है। बैठक में राजेश लठवाल, आशु, कृष्णा राणा, मुकेश, प्रदीप, महेंद्र, कमला, मीनू, हजारी लाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed