फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   आठ अप्रैल को रोहतक में प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन बना मंत्री के लिए चुनौती

आठ अप्रैल को रोहतक में प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन बना मंत्री के लिए चुनौती

Fri, 06 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
आठ अप्रैल को रोहतक में प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन बना मंत्री के लिए चुनौती
रविवार को प्रदेशस्तरीय व्यापारी सम्मेलन, सीएम करेंगे संबोधित ----
विज्ञापन

व्यापारियों की भीड़ जुटाना बना चुनौती, मंत्री आज खुद जाएंगे बाजारों में न्योता देने

मार्केट प्रधानों की ड्यूटी तय, एक दिन पहले कैनाल रेस्ट हाउस में व्यापारी नेताओं की कम संख्या बनी चर्चा का विषय

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
कभी व्यापारियों की पार्टी मानी जाने वाली भाजपा सत्ता में क्या आई, व्यापारियों की भीड़ को जुटाना ही रोहतक में आठ अप्रैल को होने वाले व्यापारी सम्मेलन में चुनौती बन गया है। भीड़ जुटाने की चुनौती ले चुके मंत्री न केवल ताबड़तोड़ मीटिंग कर रहे हैं, बल्कि शुक्रवार व शनिवार को बाजारों में खुद शहर के व्यापारियों को न्योता देने जाएंगे। साथ ही उन्होंने गुरुवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली और व्यापारी सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए ड्यूटी लगाई।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापारियों, दुकानदारों व रेहड़ी वालों से संपर्क कर उन्हें व्यापारी सम्मेलन का निमंत्रण दें। सरकार पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को उसके अधिकार दिलाने के पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आने वाले छोटे दुकानदार यहां से खुशी का पैगाम लेकर वापस लौटेंगे। ग्रोवर ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यापारियों के साथ मीटिंग करके उनसे सुझाव इकट्ठे किए हैं और उन्हीं सुझावों के आधार पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हित में घोषणाएं करेंगे।
विज्ञापन


घरों पर झंडा लगाएं कार्यकर्ता
ग्रोवर ने मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे 6 अप्रैल के पार्टी स्थापना दिवस पर अपने-अपने क्षेत्रों में घरों पर पार्टी का झंडा लगाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी व्यवस्था में पारदर्शिता रखने के लिए चेक के माध्यम से आजीवन सहयोग निधि जमा की जाती है। इस मौके पर जिला प्रभारी किरन कलकल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, चेयरमैन रमेश बल्हारा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रमेश भाटिया, पार्टी के वरिष्ठ नेता मनमोहन गोयल, राजकमल सहगल व जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह ही न्योता देने निकलेंगे मंत्री
सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को सुबह की मंत्री सबसे पहले सब्जी मंडी में व्यापारियों को सम्मेलन में आने का न्योता देंगे। इसके बाद बाजारों से होते हुए किला रोड बाजार में पहुंचे। वहां से गोहाना अड्डा व पालिका बाजार में पहुंचने का प्रोग्राम तय किया गया है। जबकि शनिवार को रेलवे रोड, झज्जर रोड व घनीपुरा सहित दूसरे इलाके में जाएंगे।

करीबी व्यापारी नेता की गैर मौजूदगी बनी चर्चा का विषय
एक दिन पहले कैनाल रेस्ट हाउस में मंत्री ने व्यापारी नेताओं की मीटिंग ली। मीटिंग में भाजपा नेताओं की संख्या अच्छी खासी रही। मार्केट प्रधानों की संख्या ज्यादा नजर नहीं आई। खासकर मंत्री के करीबी कई व्यापारी नेताओं की गैर मौजूदगी बाजार में चर्चा का विषय बन गई।

वर्जन
मंत्री ने व्यापारी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। आज भी व्यापारी भाजपा के साथ हैं। सीएम उन्हें मनोहर तोहफे देकर जाएंगे। भाजपा से व्यापारी के दूर होने की बात विपक्ष का दुष्प्रचार हो सकता है। सम्मेलन कामयाब रहेगा।
-शमशेर खरक, जिला मीडिया प्रभारी।


निगम ने बुलाई सुबह व्यापारी नेताओं की मीटिंग
- डीटीपी बोले, रेहड़ी वालों के लिए अब डस्टबिन अनिवार्य
- अपने बाजारों में समझाएं मार्केट एसोसिएशन प्रधान

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
आठ अप्रैल को जहां शहर में भाजपा का प्रदेशस्तरीय व्यापारी सम्मेलन हो रहा है, उससे दो दिन पहले निगम प्रशासन की तरफ से शहर के बाजारों के नेताओं की मीटिंग शुक्रवार को सुबह नौ बजे बुलाई है। कई बाजारों के प्रधानों ने बताया कि गुरुवार शाम तब निगम की तरफ से फोन आए तो उन्हें यह नहीं बताया कि मीटिंग का विषय क्या रहेगा। हालांकि डीटीपी का कहना है कि निगम की तरफ से 2 से 30 अप्रैल से स्वच्छता माह चला गया है। इस माह में शहर के अंदर उन रेहड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे, जो रेहड़ी के साथ गीला व सूखा कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन नहीं रखे हुए। कार्रवाई से पहले सभी मार्केट प्रधान अपने एरिया के रेहड़ी संचालकों को समझाएं, ताकि स्वच्छता का संदेश और आगे जाए।


दो बार विधायक रहे सांसद बतरा का अभिनंदन समारोह भी रविवार को
आठ अप्रैल को एक तरफ जहां भाजपा रोहतक में प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन कर रही है, दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी पत्ता फेंक दिया है। आठ अप्रैल को मातूराम कम्यूनिटी सेंटर में सुबह 10 बजे राज्यसभा सांसद व सिटी के पूर्व विधायक शादी लाल बतरा का अभिनंदन समारोह होगा। समारोह में पूरे शहर के लोगों को आमंत्रित किया गया है। बतरा दो बार शहर से विधायक रहे हैं। साथ ही पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी हैं।


फोटो : वीके 01 : बुधवार को कैनाल रेस्ट हाउस में व्यापारी नेताओं की मीटिंग में ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता नजर आए। मंत्री संबोधित करते हुए।
फोटो वीके 02 : गुरुवार को भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की व्यापारी सम्मेलन को लेकर ड्यूटी लगाते हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed