{"_id":"5ab417e64f1c1b68248b6c30","slug":"71521752038-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पेंशनधारकों को जीवित रहने का प्रमाण पत्र देने पर बैंक से मिलेगी रसीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पेंशनधारकों को जीवित रहने का प्रमाण पत्र देने पर बैंक से मिलेगी रसीद
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब पेंशन धारकों को जीवित रहने का प्रमाण पत्र देने पर बैंक से मिलेगी रसीद
- रसीद नहीं देने पर बैंक अधिकारियों के खिलाफ भी हो सकती कार्रवाई
- विभागीय अधिकारियों ने पत्र भेजकर जारी किए निर्देश, पेंशन धारकों को नहीं होना पड़ेगा परेशान
महबूब अली
रोहतक।
पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी है। पेंशन लेने के लिए बैंक में जीवित रहने का प्रमाण पत्र जमा करने पर अब रसीद मिल सकेगी। यही नहीं स्वीकृत रसीद को पेंशन लेखा विभाग कार्यालय नई दिल्ली भी भेजा जाएगा। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने पत्र भेजकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।
सभी पेंशन धारकों को विभिन्न विभागों से बैंकों के माध्यम से ही पेंशन मिल पाती है। इसके लिए उनको जीवित रहने का प्रमाण पत्र बैंक में जमा करना होता है। जीवित रहने का प्रमाण पत्र जमा करने के बाद भी बैंक से क ोई भी रसीद आदि पेंशन धारकों को नहीं मिल पाती थी। विभागीय अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों को पत्र भेजकर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि वर्ष 2013 से पेंशन धारकों से जीवित रहने का प्रमाण पत्र लिया जा रहा है। मगर उन्हें प्रमाण पत्र मिलने के संबंध में कोई स्वीकृत रसीद नही दी जाती थी। अब सभी पेंशन धारकों को बैंकों द्वारा रशीद दी जाएगी। साथ ही रशीद की कापी अधिकारियों को भी भेजी जाएगी।
कहा गया है कि कई बार जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के बाद भी पेंशन के लिये पेंशन धारकों को कई कई माह तक चक्कर काटने पड़ते थे। कई बार तो बैंक कर्मचारी पेंशन धारक पर प्रमाण पत्र जमा नहीं करने का भी आरोप लगा देते थे। रसीद के बाद पेंशन धारकों को पेंशन के लिए चक्कर काटने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा। रशीद नहीं देने पर बैंक अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों को भी कार्रवाई के लिए चेताया गया है।
विज्ञापन
पहले ऐसा होता था कि जीवित रहने का प्रमाण पत्र जमा करने के बाद भी बैंक से रसीद नहीं दी जाती थी। रसीद मिलने पर अब सभी पेंशन धारकों को समय पर पेंशन मिल सकेगी। बैंकों के चक्कर काटने को भी मजबूर नहीं होना पड़ेगा।
- उम्मेद सिंह, रिटायर्ड निरीक्षक, सहकारिता विभाग, रोहतक
बहुत पहले ही विभागीय अधिकारियों को यह व्यवस्था शुरू कर देनी चाहिए थी। अब पेंशन बीच में नहीं रुकेगी। साथ ही रसीद मिलने से पेंशन धारकों को बैंकों के चक्कर काटने नहीं पड़ेंगे। यदि पेंशन रुकती है तो अधिकारियों से रसीद के साथ शिकायत की जा सकेगी।
- राजेंद्र सिंह, रिटायर्ड हवलदार, रोहतक
अभी रसीद देने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। जल्द ही पेंशन धारकों को रसीद देने की व्यवस्था शुरू करा दी जाएगी। पेंशन धारकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- मुकेश कुमार जैन, एलडीएम