फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   महेंद्रगढ़ के युवाओं ने लगाई दौड़, 200 ही कर पाए पूरी

महेंद्रगढ़ के युवाओं ने लगाई दौड़, 200 ही कर पाए पूरी

Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ के युवाओं ने लगाई दौड़, 200 ही कर पाए पूरी
महेंद्रगढ़ के युवाओं ने लगाई दौड़, 200 ही कर पाए पूरी
विज्ञापन

चरखी दादरी।
एससीआर स्कूल में बुधवार को सोल्जर तकनीकी, सोल्जर जीडी, एसकेटी क्लर्क व टे्ड्रसमैन पद के लिए महेंद्रगढ़ जिले नांगल चौधरी, अटेली व कनीना तहसील के युवकों की भर्ती आयोजित की गई। इसमें 2247 युवकों ने भाग लिया। इस दौरान इन तीनों तहसीलों के 200 युवक ही दौड़ पूरी कर पाए। ये जानकारी सेना भर्ती निदेशक कर्नल अजीत सिंह पिल्लई ने दी। उन्होंने बताया कि वीरवार को नारनौल जिले की तीन तहसीलों के युवाओं के लिए सभी ट्रेडों की भर्ती आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि दौड़ के अलावा अन्य फिजिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवकों को साथ मेडिकल परीक्षण भी किया जा रहा है। भर्ती के दौरान 20 युवकों का डोप टेस्ट भी किया गया इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई है। दौड़ के दौरान नशीली दवाओं व अन्य पदार्थों का सेवन करने की आशंका के चलते सेना अधिकारी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं।
सेना भर्ती निदेशक कर्नल पिल्लई ने बताया कि भर्ती के दौरान सुबह अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक युवक अवैध तरीके से दौड़ में शामिल हो गया जबकि यह युवक मंगलवार को भी दौड़ में शामिल हो चुका था। बाद में कागजात आदि की जांच करने पर युवक पकड़ में आया। भर्ती अधिकारी ने बताया कि बाद में युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

सेना भर्ती में जुटे हैं 150 अधिकारी व विशेषज्ञ
कर्नल पिल्लई ने बताया कि सेना भर्ती में 150 सेना अधिकारी व विशेषज्ञ भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्षता से निपटाने मेें जुटे हैं। इसमें मेजर, जेसीओ रैंक के अलावा अपने विषय के विशेषज्ञ शामिल हैं। भर्ती निदेशक ने बताया कि वीरवार को नारनौल जिले के अलावा शेष रहे युवकों की सभी ट्रेड की भर्ती आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
बुधवार को महेंद्रगढ़ जिले की नांगल चौधरी, अटेली व कनीना तहसील के युवाओं की भर्ती आयोजित की गई। इसमें 2247 युवाओं ने भाग लिया जिनमें से महज 200 ही दौड़ प्रक्रिया को पूरी कर पाए। वीरवार को नारनौल जिले के युवाओं की सेना भर्ती आयोजित की जाएगी।
अजीत सिंह पिल्लई, कर्नल, सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed