फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   फैक्ट्री की निर्माणाधीन दीवार ढहने से दो राज मिस्त्रियों की मौत, दो मजदूर घायल

फैक्ट्री की निर्माणाधीन दीवार ढहने से दो राज मिस्त्रियों की मौत, दो मजदूर घायल

Fri, 30 Jun 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री की निर्माणाधीन दीवार ढहने से दो राज मिस्त्रियों की मौत, दो मजदूर घायल
सिरसा।
विज्ञापन

रानियां रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री की निर्माणाधीन दीवार के अचानक ढहने से दो राजमिस्त्रियों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घायल मजदूर छिंदा सिंह के बयान पर फैक्ट्री मालिक सुमेर चंद गर्ग के खिलाफ लापरवाही से मौत का केस दर्ज किया है।
वीरवार को शहर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में 25 फुट की दीवार का निर्माण किया जा रहा था जिसमें मजदूर और मिस्त्री जुटे हुए थे। दोपहर को दीवार के निर्माण के दौरान एकाएक दीवार ढह गई जिससे निर्माण में लगे दो राज मिस्त्रियों की मौत हो गई जबकि दो मजदूर घायल हो गए। फैक्टरी के कर्मचारियों व मजदूरों ने मलबे को हटाकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल उपचार के दौरान राज मिस्त्री राजेंद्र निवासी ढाणी ठाकरवाली सिरसा व शेर सिंह निवासी गांव फूलकां की मौत हो गई। हादसे में मजदूर छिंदा सिंह निवासी गांव पनिहारी व अमन निवासी गांव कर्मगढ़ को काफी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना इंचार्ज राम सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृतकों व घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। शहर थाना इंचार्ज राम सिंह का कहना है कि मृतकों के परिजनों व घायल मजदूर छिंदा सिंह के बयान पर फैक्ट्री मालिक सुमेर चंद गर्ग के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मिस्त्री-मजदूरों ने कहा दीवार काफी ऊंची और पैड कमजोर, फैक्टरी मालिक ने एक न सुनी
हादसे में घायल छिंदा सिंह ने हादसे के लिए फैक्ट्री मालिक सुमेर चंद गर्ग को जिम्मेदार ठहराया है। छिंदा सिंह का कहना है कि 25 फुट ऊंची दीवार की लिपाई करने से पहले राज मिस्त्री और मजदूरों ने फैक्ट्री मालिक सुमेर चंद गर्ग से कहा था कि इतनी ऊंचाई पर लिपाई करना काफी जोखिम भरा हो सकता है। दीवार पर लगा पैड भी ज्यादा मजबूत नहीं। फैक्टरी मालिक ने उनकी एक न सुनी और बोला कि कुछ नहीं होता, चुप चाप अपना काम करो। दोपहर दो बजे लिपाई करते समय दीवार गिर गई। राज मिस्त्री राजेंद्र व शेर सिंह धड़ाम से नीचे गिरे और दीवार के मलबे तले दब गए। छिंदा सिंह का कहना है कि वह और उसका साथी संदीप कुमार, अमन व सोनू भी दीवार के मलबे में दब गए थे। फैक्टरी मालिक सुमेर गर्ग ने हमारी बात नहीं मानी और गीली दीवार पर लिपाई करवाकर व कमजोर पैड देकर लापरवाही की। फैक्टरी मालिक की हादसे का जिम्मेवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed