{"_id":"594c1c384f1c1b01218b47fa","slug":"71498160184-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को तीन लोगों ने जबरदस्ती पिलाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को तीन लोगों ने जबरदस्ती पिलाया जहर
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को तीन लोगों ने जबरदस्ती पिलाया जहर
भिवानी। नेहरू पार्क से जा रहे एक युवक को जबरदस्ती तीन युवकों ने जहरीला पदार्थ पिलाकर फरार हो गए। युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुराना बस स्टैंड वासी युवक सुभाष ने बताया कि वह वीरवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे नेहरू पार्क से होते हुए जाट धर्मशाला की ओर जा रहा था। पार्क में ही तीन युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया और मारपीट कर उसे जहरीला पदार्थ पिला दिया। हालत बिगड़ी तो वहां के लोग उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाए। युवक ने बताया कि वह हमलावरों को नहीं जानता और ना ही किसी से कोई रंजिश है। मामले में टीआईटी चौकी इंचार्ज गंगाराम ने बताया कि युवक के बयान पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।