{"_id":"594829f74f1c1bb46b8b4623","slug":"71497901559-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2 हजार लोग करेंगे एक साथ योग, प्रशासन ने तैयारियां की पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2 हजार लोग करेंगे एक साथ योग, प्रशासन ने तैयारियां की पूरी
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज शहर में मैराथन दौड़, कल ढाई हजार लोग एक साथ करेंगे योग
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। खेल स्टेडियम में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ढाई हजार लोग एक साथ योग करेंगे। स्टेडियम में योग वीरांगनाओं के योग प्रदर्शन, संकल्प और शांति पाठ के साथ योग क्रियाएं भी करवाई जाएंगी।
इसके लिए राजीव गांधी खेल परिसर को 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। एक सेक्टर में लगभग 180 से 190 तक व्यक्ति बैठ सकेंगे। इस तरह ढाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। एडीसी प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में खेल, एनसीसी, एनएसएस के अलावा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी भाग लेंगे। इस योग दिवस पर पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट का सहयोग लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम भी मौके पर मौजूद रहेगी। विद्यार्थियों को लाने और ले जाने के लिए परिवहन विभाग के बसें लगाई गईं हैं। एडीसी ने बताया कि 20 जून को शहर में मैराथन दौड़ होगी। जो खेल स्टेडियम से सुबह 7 बजे आरंभ होकर सनसिटी सेक्टर, जिमखाना क्लब होते हुए वापस स्टेडियम में संपन्न होगी।